हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

UP Board से 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अहम खबर, रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ने की अधिसूचना जारी

विज्ञापन
UP Board Exam

UP Board Exam 2024 Big Update: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)ने 2023-24 शैक्षणिक सत्र के लिए यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है और साथ ही परीक्षा फीस और लेट फीस की भी सूचना जारी कर दी है। इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी करके दी गई। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, छात्र अब कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 10 अक्टूबर, 2023 तक पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in पर जाना होगा।

कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए भी तारीख बढ़ाई गई

(UPMSP)ने 2023-24 शैक्षणिक सत्र के लिए 10 और 12 परीक्षाओं के साथ ही, कक्षा 9 और 11 के छात्रों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि भी 10 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ा दी गई है। विद्यालय प्रमुख को छात्रों का पंजीकरण करने के बाद पंजीकृत छात्रों की फोटो के साथ लिस्ट डीआईओएस के माध्यम से 15 अक्टूबर 2023 तक बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय को भेजनी होगी।

छात्रों के लिए परीक्षा फीस और लेट फीस

यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए परीक्षा फीस और लेट फीस 100 रुपए है, जबकि कक्षा 9 और 11 के छात्रों के लिए लेट फीस और परीक्षा फीस के रूप में 50 रुपए ही देना होगा।

ट्रेजरी शीट पांच अलग-अलग प्रतियों में तैयार

वहीं, यूपीएमएसपी ने कहा है कि स्कूल प्रमुख सभी छात्रों के पंजीकरण शुल्क की ट्रेजरी शीट पांच अलग-अलग प्रतियों में तैयार करेंगे और इसे अपने जिले के ट्रेजरी कार्यालय में जमा करेंगे। ट्रेजरी स्लिप की दो प्रतियां कोषागार में सुरक्षित रखी जाएंगी, एक प्रति जिला विद्यालय निरीक्षक को दी जाएगी, एक प्रति रोल नंबर के साथ परिषद कार्यालय में और एक प्रति विद्यालय में सुरक्षित रखी जाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें