UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्राइवेट स्कूलों (Private Schools) में बच्चों को पढ़ाने वाले अभिभावकों की जेब ढीली होने वाली है। आने वाले सत्र से पेरेंट्स को ज्यादा फीस (School Fee) देनी होगी, क्योंकि वर्ष 2023 शैक्षणिक सत्र से फीस में 11.69 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होने जा रही है। उत्तर प्रदेश की अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की है।
एसोसिएशन ने जारी किया प्रेसनोट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए कहा है कि एसोसिएशन की आम सभा की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
एसोसिएशन के मुताबिक स्कूल फीस में वृद्धि उत्तर प्रदेश शुल्क विनियमन अधिनियम 2018 के अनुसार है। इस अधिनियम के तहत किसी दिए गए वर्ष के लिए औसत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक और 5% को ध्यान में रखते हुए वार्षिक शुल्क में वृद्धि की जा सकती है।
और पढ़िए – UP Board Exam 2023 Datesheet: यूपी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जल्द होगी जारी, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
ये है स्कूल फीस बढ़ोतरी का कैलकुलेशन
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से चालू सत्र 2022 -2023 के लिए दिया गया CPI 6.69% है। यानी एक्ट के मुताबिक फीस में 6.69%+5% यानी कुल 11.69% तक ही बढ़ोतरी की जा सकती है।
अनिल अग्रवाल ने यह भी बताया कि स्कूलों की फीस में वृद्धि उत्तर प्रदेश शुल्क विनियमन अधिनियम 2018 के अनुसार ही है। इसके अलावा एसोसिएशन की ओर से अपने सामाजिक एवं शैक्षणिक दायित्वों को पूरा करने के लिए होने वाली गतिविधियों के संबंध में भी निर्णय लिए गए हैं।
फीस में बढ़ोतरी कोर्ट के आदेश के बाद आई
बता दें कि वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के कारण फीस वृद्धि के फैसले को रद्द कर दिया गया था। यह फैसला 2021 तक जारी रहा। इसके बाद वर्ष 2022 में निजी स्कूल कोर्ट चले गए, जिसके बाद स्कूलों की फीस में 9% की वृद्धि हुई। अब अगले साल के लिए 12 फीसदी तक स्कूलों की फीस बढ़ने वाली है।
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
4 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
13 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines