अगर आपका अमेरिका में बसने का सपना है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। अमरीकी सरकार देश की नागरिकता के लिए होने वाली परीक्षा में महत्वपूर्व बदलाव करने जा रही है। अब इस परीक्षा के मानक और ज्यादा मुश्किल होंगे। इस संबंध में अमरीकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (USCIS) ने एक प्रस्ताव पेश किया है।
बता दें कि, जरूरी प्रक्रिया का पालन करने के बाद इन बदलावों पर मुहर लग जाएगी। इसके पहले पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के कार्यकाल के अंतिम दौर में इस परीक्षा में बदलाव की कोशिश की गई थी, लेकिन राष्ट्रपति जो बाइडन ने आते ही इन बदलावों को वापस ले लिया था। वहीं 15 साल बाद अब एक बार फिर इस परीक्षा में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
अमरीकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (USCIS) ने कहा कि, बदलावों को अमल में लाने के पहले इन पर आमजन से फीडबैक लेंगे और फिर एक एक्सपर्ट्स पैनल द्वारा इनका रिव्यू किए जानें के बाद इनको 2024 में लागू किया जाएगा।
अमरीकीकरण की परीक्षा में होंगे 2 प्रमुख बदलाव
- नागरिकता मिलने से पहले अंतिम चरण में सालों से अमरीका में वैध तरीके से रह रहे आवेदक को टेस्ट देना होता है, जिसकी प्रक्रिया करीब महीने भर तक चलती है। इसे नैचुरेलाइजेसन टेस्ट कहते है। इसमें 2 बदलाव प्रस्तावित हैं।
- अंग्रजी में दक्षता चेक के लिए एक अंग्रेजी बोलने का सेशन भी जोड़ा गया हैं। इसके अंतर्गत आवेदक को सामान्य सी मौसम या किसी खाने आदि की कोई एक तस्वीर दिखाई जाएगी और उसको इसके बारे में अंग्रेजी में कुछ भी बोलने के लिए कहा जाएगा। जबकि मौजूदा नैचुरेलाइजेसन इंटरव्यू में रजिस्टर्ड से उनके बारे में प्रश्न पूछे जाते थे, जिनके बारे में आवेदक परिचित होता था।
- परीक्षा में दूसरा प्रस्तावित बदलाव अमरीकी इतिहास और शासन की जानकारी से जुड़े नागरिक खंड में हैं। अभी ये बहुउत्तरीय परीक्षा मौखिक होती है और इसमें आवेदक को एक सवाल के जवाब में कई विकल्प दिए थे, जिसमें से उसे एक को चुनना होता था। लेकिन अब ये बहुउत्तरीय प्रश्न मौखिक नहीं बल्कि लिखित होगी।
जानें क्यों किए जा रहे ये बड़े बदलाव
अमरीकी अधिकारियों ने दिसंबर में कहा था कि परीक्षा में अंतिम बार बदलाव 2008 में किए थे और अब परीक्षा का एक रिव्यु लंबित था। साथ ही प्रस्तावित बदलावों को टेस्ट डिजाइन के नवीनतम प्रारूपों को अपनाते हुए पूरी प्रक्रिया को ज्यादा मानक बनाने की बात कही गई थी।
पिछले साल रिकॉर्ड लोगों को मिली नागरिकता
अमरीकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (USCIS) के आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022 में 10 लाख से अधिक आवेदकों की अमरीकी नागरिकता दी गई, जो की 1907 के बाद से रिकॉर्ड संख्या है। दरअसल, USCIS ने पिछले साल नैचुरेलाइजेसन आवेदन के बैकलॉग को 60% से अधिक कम कर दिया था।
संबंधित खबरें
CBSE Board Exam: क्या बदल गए पासिंग मार्क्स के नियम? क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए अब चाहिए कितने नंबर
4 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
1 day agoRIMC Entrance Exam 2026: आज शाम 5 बजे तक ही है फॉर्म भरने का मौका! जानिए एज लिमिट, फीस और अप्लाई करने का तरीका
2 days agoIBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
3 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कक्षा 6 में अभी नहीं होगा लागू
4 days agoSchool Holidays October 2026: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
6 days ago10वीं-12वीं के छात्र हो जाएं सावधान! जल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
6 days agoCBSE Warning: सीबीएसई की सख्त चेतावनी! नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत, वरना रद्द होगा आवेदन
8 days agoCA January 2027 Exam Dates Released:जारी हुई सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट की डेट, यहां देखें पूरा टाइमटेबल
8 days agoRashtrapati Bhavan Job: राष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती, योग्यता और चयन का पूरा नियम
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines