UPSSSC PET Exam 2023 : उत्तर प्रदेश के युवाओं के पास रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर है, बता दें कि इसके लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से हर साल प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2023) आयोजित कराई कराई जाती है। इस साल यानी 2023 के लिए UPSSSC ने पीईटी एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया है। अगर आप पीईटी में अच्छा स्कोर प्राप्त करेंगे तो आपको यूपी में आने वाली ग्रुप सी की भर्तियों में बैठने का मौका मिलेगा।
सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर
यूपीएसएसएससी ने पीईटी-2023 के लिए 30 अगस्त तक आवेदन मांगे थे, इसके बाद अभ्यर्थियों को 6 सितंबर तक फॉर्म में संशोधन करने का मौका मिला था। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में इस महीने में 28-29 अक्टूबर को पीईटी की परीक्षा होगी, आयोग एग्जाम के 15 दिन पहले यानी अक्टूबर के दूसरे हफ्ते एडमिट कार्ड जारी कर देगा। ऐसे में अगर आप सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो अभी से ही तैयारी में जुट जाएं।
आपको बता दें कि पीईटी 2022 का स्कोर कार्ड 24 जनवरी 2024 तक ही मान्य होगा। उत्तर प्रदेश में इस अवधि तक निकलने वाली भर्ती के लिए पीईडी-2022 का स्कोर कार्ड मान्य रहेगा, इसके बाद पीईटी-2023 वाला स्कोर कार्ड मान्य और पीईटी-2022 का स्कोर कार्ड अमान्य हो जाएगा। पीईटी का स्कोर कार्ड एक साल तक मान्य रहता है, इसलिए यूपीएसएसएससी हर साल पीईटी का एग्जाम आयोजित करता है।
जानें क्या है एग्जाम पैटर्न ?
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 (PET 2023) में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को दो घंटों में 100 प्रश्नों के जवाब देने होंगे और सभी प्रश्न एक नंबर के होंगे। इसमें निगेटिव मार्किंग भी होगी, इसलिए एक प्रश्न गलत होने पर आपके चौथाई अंक काट जाएंगे।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
1 day agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
7 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
9 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
11 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
12 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines