UPSC Topper Story: यूपीएससी 2022 सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी हुआ है। इस बार यूपीएससी परिणाम में टॉप 4 में लड़कियों ने परचम लहराया है। दूसरे स्थान पर रहने वाली गरिमा लोहिया की खास बात ये है कि इन्होंने बिना किसी कोचिंग के इस उपलब्धि को हासिल किया है। आइए गरिमा लोहिया से जानते हैं बिना कोचिंग आप कैसे UPSC की तैयारी कर सकते हैं।
सेल्फ स्टडी से निकाला UPSC
बिहार के शहर बक्सर की रहने वाली गरिमा ने अपने जिले एवं बिहार को गौरव बढ़ाया है। गरीमा ने ये दूसरी बार UPSC का एग्जाम दिया था, जिसकी तैयारी में उन्होने दिन-रात एक कर दिया था। नतीजन, UPSC एग्जाम में AIR-2 का स्थान हासिल कर उन्होंने अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
गरिमा ने बताया उन्होंने 10वीं की शिक्षा बक्सर के वुडस्टॉक स्कूल से प्राप्त की और उसके बाद वह इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त करने के लिए बनारस गई। अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त कर उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक (अंडर ग्रेजुएशन) डिग्री प्राप्त की है। साथ ही बताया कि कोविड काल में वह बक्सर लौटीं और फिर 2021 में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की। साथ ही बताया कि उनका लक्ष्य आईएएस बनना था। इसके लिए यूट्यूब और अन्य माध्यमों से तैयारी की। मुझे उम्मीद थी कि सफलता मिलेगी, लेकिन देशभर में दूसरी रैंक के बारे में कभी नहीं सोचा था।
8 साल पहले गरिमा के पिता का निधन
गरिमा ने बताया कि साल 2015 में उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। पिता ने उनको आईएएस अधिकारी बनाने का सपना देखा था। पिता की मौत के बाद यह सपना टूट जाता, लेकिन मां ने ऐसा नहीं होने दिया। मेरे साथ वह भी पूरी रात जगी रहती थीं। इसके साथ मां ने खाने-पीने से लेकर हर जरूरत का ध्यान रखा। गरिमा ने बताया कि बिहार में ही सेवा देनी चाहती हूं। बिहार से उनका अपना जुड़ाव है।
इस तरह दादा ने की मदद
गरिमा मे बताया कि उनके परिवार में कमाने वाले सिर्फ उनके दादा हैं। उनकी दो बहनें और एक भाई है। बड़ी बहन की शादी जबलपुर में हुई है, जबकि छोटा भाई बीकॉम का छात्र है।
टॉपर गरिमा लोहिया का सक्सेस टिप्स
उन्होंने बताया कि सिविल सेवा की तैयारी की रणनीति को उन्होंने संतुलित रखा। जिसमें वह नियमित रूप से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने के लिए ब्रेक लेती थी। इससे उनका माइंड भी फ्रेश रहता था और तैयारी के लिए ध्यान केंद्रित करना आसान होता था।
इसी के साथ वह कहती हैं “कड़ी मेहनत ही इंसान को सफल बनाती है” बिना हार माने कड़ी मेहनत करते जाएं तब आपको सफलता जरूर मिलेगी। साथ ही उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अनुशासित रहने के लिए सलाह दी।
वह कहती हैं कि परीक्षा की तैयारी करने की हर व्यक्ति की रणनीति अलग-अलग होती है। आमतौर पर मैं 15 घंटे पढ़ाई करती थी। जिसमें मैंने ऑनलाइन शिक्षा के साथ विभिन्न पुस्तकों की भी सहायता ली। इसके साथ उन्होंने बताया कि बेहतर तैयारी के लिए आप जहां सहज महसूस करते हैं वहीं पढ़ाई करें।
सलफता का श्रेय
रिजल्ट के बाद जब गरिमा से बातचीत की गई और पूछा गया कि उन्हें सबसे अधिक किसने प्रेरित किया है, तो उन्होंने अपनी मां का नाम लिया और कहा कि मेरी मां ने तैयारी के दौरान मुझे बहुत अधिक प्रेरित किया है, वह मेरे साथ जागा करती थी। ताकि मैं अच्छे से पढ़ सकूं।
बता दें पिछले वर्ष और इस बार के परिणाम को देखते हुए कह सकते हैं कि देश में लड़कियां हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रही हैं। देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली परीक्षा में सफलता प्राप्त करके बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हम किसी से कम नहीं है।
और पढ़िए – नौकरी से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
यूपीएससी 2022 सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम में पहले स्थान पर इशिता किशोर, दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया, तीसरे स्थान पर उमा हरति एन और चौथे पर स्मृति मिश्रा रहीं।
संबंधित खबरें
DU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
2 hrs agoCBSE Board Exam: क्या बदल गए पासिंग मार्क्स के नियम? क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए अब चाहिए कितने नंबर
18 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 days agoRIMC Entrance Exam 2026: आज शाम 5 बजे तक ही है फॉर्म भरने का मौका! जानिए एज लिमिट, फीस और अप्लाई करने का तरीका
3 days agoIBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
3 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कक्षा 6 में अभी नहीं होगा लागू
4 days agoSchool Holidays October 2026: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
7 days ago10वीं-12वीं के छात्र हो जाएं सावधान! जल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
7 days agoCBSE Warning: सीबीएसई की सख्त चेतावनी! नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत, वरना रद्द होगा आवेदन
9 days agoCA January 2027 Exam Dates Released:जारी हुई सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट की डेट, यहां देखें पूरा टाइमटेबल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines