UPSC Topper Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा, 2022 के अंतिम परिणाम की घोषणा की। पहले चार टॉपर महिला उम्मीदवार हैं, जिनमें इशिता किशोर (Ishita Kishore) की पहली रैंक (AIR 1) आई है। इसके अलावा गरिमा लोहिया दूसरा स्थान हासिल किया है। उमा हरिति एन ने तीसरा, जबकि स्मृति मिश्रा को चौथा स्थान हासिल हासिल हुआ है। यहां जानिए UPSC टॉपर इशिता किशोर की सक्सेस स्टोरी।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 टॉप 25 उम्मीदवार
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 टॉप 25 उम्मीदवारों में मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य, इंजीनियरिंग और चिकित्सा विज्ञान वाले 14 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल थे। उम्मीदवार जो परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना अंतिम परिणाम- upsc.gov.in पर देख सकते हैं।
UPSC Topper Success Story: यूपीएससी में देश की बेटियों ने लहराया परचम, यहां जाने 1, 2, 3 और 4 रैंक पाने वाली टॉपर्स के बारे में
इशिता किशोर ग्रेटर नोएडा के जयवायु विहार की रहने वाली हैं। एक रिपोर्ट में इतना तक कहा गया है कि गौतमबुद्ध नगर के इतिहास में पहली बार किसी ने यूपीएससी में टॉप किया है। उन्होंने 2017 में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र (ऑनर्स) में ग्रेजुएशन किया है। अपनी पढ़ाई के उन्होंने जोखिम सलाहकार विभाग में अर्न्स्ट एंड यंग के साथ काम किया। बताया गया है कि इशिता स्कूलिंग के समय से ही सभी ऑलराउंडर रही हैं। साथ ही साथ स्पोर्ट्स में भी उनकी खास रुचि है। उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट में कहा है कि उन्हें बास्केटबॉल, फुटबॉल औप तायक्वोंडो जैसे खेलों में दिलचस्पी है।
https://twitter.com/kishore_ishita1/status/1660961813977260033?s=20
पिता को देखकर बनी IAS
अपने सिलेक्शन पर खुशी जाहिर करते हुए इशिता किशोर ने कहा कि मुझे सफलता की पूरी उम्मीद थी, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि वे ऑल इंडिया टॉपर बनेंगी। जैसे ही उन्होंने रिजल्ट देखा तो वे खुशी से झूम उठीं। उन्होंने अपनी मां को ये बात बताई तो उनकी भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इशिता ने बताया कि उन्होंने अपने पिता को हमेशा देश सेवा में तत्पर देखा है। इसलिए उनका बचपन में ही अपने पिता जैसा बनने का सपना था। उन्होंने बचपन से ही ठान लिया था कि वो भी बड़ी होकर देश हित में काम करेंगी और अपने पापा की तरह देश की सेवा करेंगी।
घर पर ही की पढ़ाई
इशिता ने बताया कि उन्होंने यूपीएससी के लिए घर से ही अपनी पढ़ाई और अन्य तैयारी की। उनका ऑप्शनल सब्जेक्ट पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशन था। उनका ये तीसरा प्रयास था। इशिता ने कहा कि इंटरव्यू के समय उन्हें उम्मीद हो गई थी कि वे इसे जरूर निकाल लेंगी।
UPSC CSE 2022 Toppers
- इशिता किशोर
- गरिमा लोहिया
- उमा हरति एन
- स्मृति मिश्रा
- मयूर हजारिका
- गहना नव्या जेम्स
- वसीम अहमद भट
- अनिरूद्ध यादव
- कनिका गोयल
- राहुल श्रीवास्तव
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
3 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
4 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
4 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
9 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
9 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines