How to Correct UPSC Application Form: UPSC ने सिविल सेवा (CSE) और भारतीय वन सेवा (IFoS) प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी है। ऐसे में जिन भी छात्रों ने अप्लाई प्रोसेस पूरा कर लिया है लेकिन एप्लीकेशन में कोई करेक्शन करवाना है तो करेक्शन विंडो 19 फरवरी 2025 से 25 फरवरी तक ओपन रहेगा। इस करेक्शन विंडो से आप आवेदन पत्र में होने वाली किसी भी गलती को ठीक कर सकते हैं। चलिए इसके प्रोसेस पर एक नजर डालते हैं…
आवेदन में गलती कैसे ठीक करें?
1. सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट, upsconline.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर “Examinations” सेक्शन में जाएं और CSE आवेदन सुधार के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
3. क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें और आवेदन पत्र खोले।
4. UPSC CSE आवेदन फॉर्म में सुधार या परिवर्तन करें।
5. फिर से फॉर्म को सबमिट करें और इसके बाद ऐप्लिक्शन फॉर्म डाउनलोड कर लें।
979 पदों पर होंगी नियुक्तियां
बता दें कि इस साल UPSC CSE 2025 के तहत लगभग 979 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
दो चरणों में आयोजित होती है UPSC की परीक्षा
पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होती है, जिसमें दो पेपर होते हैं, प्रत्येक 200 अंक के होते हैं और कुल 400 अंक निर्धारित होते हैं। यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQs) होती है, जिसमें प्रत्येक पेपर की अवधि 2 घंटे होती है। सामान्य अध्ययन पेपर-2 केवल योग्यता के लिए होता है, जिसमें न्यूनतम 33% अंक आवश्यक होते हैं। गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक कटने का प्रावधान है।
मुख्य परीक्षा में 9 लिखित पेपर होते हैं, जिनके लिए 1750 अंक निर्धारित होते हैं, इसके अलावा 275 अंक का व्यक्तित्व परीक्षण भी होता है। मुख्य परीक्षा में दो क्वालीफाइंग पेपर होते हैं – एक भारतीय भाषा और दूसरा अंग्रेजी (300-300 अंक)। मेरिट पेपर में निबंध (250 अंक), सामान्य अध्ययन I-IV (250 अंक प्रत्येक) और वैकल्पिक विषय (2 पेपर, प्रत्येक 250 अंक) होते हैं। उम्मीदवारों को उनके लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के नंबर के बेस पर रैंक दी जाती है और अंतिम चयन रैंक और सेवा की प्राथमिकताओं के आधार पर होता है।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 hr agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
1 day agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
1 day agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
2 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
4 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
5 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
6 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
6 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines