UP Board Academic Calendar 2024-25: उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा साल 2024-25 का एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को करियर काउंसलिंग की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान को दी गई है। UPMSP ने 2024 एकेडेमिक कैलेंडर यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किया है, जिसमें नया एकेडेमिक सेशन शुरू होने से लेकर पूरे साल होने वाले अलग-अलग एग्जाम की डेट्स दी गई हैं।
यूएई बोर्ड कैलेंडर (UP Board Calendar)
- मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार MCQ आधारित मासिक टेस्ट- मई 2024 तीसरा सप्ताह
- वर्णनात्मक सवालों पर आधारित मासिक टेस्ट- जुलाई 2024 अंतिम सप्ताह
- अर्द्धवार्षिक परीक्षा का प्रैक्टिकल एग्जाम- सितंबर 2024 अंतिम सप्ताह
- अर्द्धवार्षिक परीक्षा थ्योरी (सितंबर तक के सिलेबस पर)- अक्टूबर 2024 दूसरे और तीसरे सप्ताह में
- अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंक वेबसाइट पर अपलोड- नवंबर 2024 पहला सप्ताह
- मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार MCQ आधारित मासिक टेस्ट- नवंबर 2024 अंतिम सप्ताह
- मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार डिस्क्रिप्टिव टेस्ट- दिसंबर 2024 अंतिम सप्ताह
- सभी कक्षाओं में सिलेबस पूरा करने की तारीख- जनवरी 2025 पहला सप्ताह
- यूपी बोर्ड 12वीं प्री बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम 2025- जनवरी 2025 दूसरा सप्ताह
- यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं प्री बोर्ड थ्योरी एग्जाम 2025-_जनवरी 2025 तीसरा सप्ताह
- 9 और 11 क्लास की वार्षिक परीक्षा 2025- जनवरी 2025 आखिरी सप्ताह
- उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन और 9वीं, 11वीं एनुअल एग्जाम के अंक वेबसाइट पर अपलोड- फरवरी 2025 तीसरे सप्ताह तक
- यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम 2025- 21 जनवरी से 5 फरवरी 2025 तक
- यूपी बोर्ड एग्जाम 2025- फरवरी 2025
हर महीने होगी करियर काउंसलिंग
आपको बता दें कि यूपी बोर्ड के अंतर्गत 27,000 से ज्यादा स्कूलों के लिए यह कैलेंडर जारी किया गया है। हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को लंच के बाद दो पीरियड्स में करियर काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। लंच से पहले सामूहिक शपथ, जागरूकता रैलियों, स्वच्छता अभियान, प्रतियोगिताओं, योग और बच्चों और महिलाओं के अधिकारों जैसे टॉपिक्स पर चर्चा के लिए चार पीरियड बांटे जाएंगे।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines