हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

UGC NET 2023: यूजीसी नेट परीक्षा आज से शुरू, केंद्र पर इन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान

विज्ञापन

UGC NET 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के फेज 1 की परीक्षा आज से शुरू हो रही है। ये फेज 13 जून 2023 से लेकर 17 जून 2023 तक चलेगा। इसमें लाखों छात्र भाग लेने वाले हैं। ऐसे में केंद्र पर कुछ बातों का छात्रों को ध्यान रखना होगा जिसके लिए एनटीए ने विशेष गाइडलाइंस भी जारी की है।

यूजीसी नेट का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा सीबीटी मोड में किया जाएगा। एनटीए की ओर से 10 जून को एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप और 11 जून को एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। यूजीसी नेट जून 2023 परीक्षा 83 विषयों के लिए होगी। यूजीसी नेट परीक्षा क्वॉलिफाई करने वाले देश भर के विश्वविद्यालयों सहित अन्य हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के पात्र हो जाते हैं।

UGC NET 2023 Guidelines: केंद्र पर इन बातों का रखन होगा ध्यान

– यूजीसी नेट परीक्षा दे रहे छात्रों को केंद्र पर एडमिट कार्ड की हॉर्ड कॉपी ले जाना अनिवार्य होगा।

– परीक्षार्थी को साधारण पारदर्शी बॉल प्वाइंट पेन ही लेकर जाना होगा।

– केंद्र पर एक पासपोर्ट साइज फोटो और पहचन पत्र ले जाना जरूरी है।

– पीडब्ल्यूडी श्रेणी के तहत छूट का दावा करने पर कैंडिडेट्स को पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र लेकर जाना होगा।

– जहां तक कपड़ों की बात है तो ढीले, कॉटन के सिंपल कपड़े पहनकर जाएं। बहुत डिजाइन या फ्रिल वाले या बड़ी बटन वाले ऐसे कपड़े न पहनें तो बेहतर है।

– जूते-चप्पल भी बंद या बूट स्टाइल या मोटे सोल के नहीं होने चाहिए।

– छोटा सा सैनिटाइजर और पानी की बोतल (दोनों ही ट्रांसपैरेंट) साथ में कैरी कर सकते हैं।

– केंद्र पर सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक आइटम जैसे मोबाइल, इयरफोन आदि ले जाना वर्जित है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें