नई दिल्ली: देश भर के कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाने वाली सीयूईटी यूजी परीक्षा में लगातार आ रही तकनीकि खराबी और इससे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के आगे के प्लान्स पर पढ़ने वाले असर पर यूजीसी चेयरमैन जगदीश कुमार ने अपनी राय व्यक्त की है।
उन्होंने कहा है कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के शुरुआती चरणों में आई तकनीकी गड़बड़ियों से महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए विस्तार योजना प्रभावित नहीं होगी, जिसमें जेईई और एनईईटी के साथ विलय का प्रस्ताव शामिल है। उनके मुताबिक इसमें जल्दबाज़ी भी नहीं की जाएगी।
यूजीसी चेयरमैन ने कहा कि परीक्षा के संचालन में आने वाली समस्याओं को जल्द ही दूर कर लिया जाएगा और परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। उन्होंने आगे ये भी कहा कि सीयूईटी-यूजी के शुरुआती चरणों में तकनीकी खामियां झटके नहीं बल्कि सबक हैं। निकट भविष्य में उन्हें दूर कर लिया जाएगा और यह किसी भी तरह से महत्वपूर्ण परीक्षा के विस्तार या विस्तार की योजना को नहीं रोकेगा।”
यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत कई प्रवेश परीक्षाएं दे रहे छात्रों पर बोझ कम करने के लिए एक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करने की योजना है। हालांकि हम ये सब चीजें जल्दबाजी में नहीं करेंगे। इस पर अच्छी तरह से योजना बनाने की आवश्यकता है।
यूजीसी अध्यक्ष के मुताबिक इस महीने के अंत तक एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया जाएगा। ये कमेटी देश भर में साल भर में होने वाली हर परीक्षा की समीक्षा करेगी और फिर इन सभी को एक साथ करवाने को लेकर प्लान तैयार करेगी। जगदीश कुमार के मुताबिक दो परीक्षाओं के एक साथ कराते समय हमें दोनों का डिफिकल्टी लेवल भी देखना होगा और फिर चयन करना होगा।
संबंधित खबरें
विदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
2 hrs agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
2 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
3 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
3 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
6 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
6 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
7 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
9 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines