हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

TS EAMCET 2022: तेलंगाना कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की आंसर-की जारी, यहां से करें पीडीएफ डाउनलोड

विज्ञापन
CUET UG 2023

TS EAMCET 2022: तेलंगाना स्टेट इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS ICET) 2022 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी हो गयी है। TS EAMCET 2022 की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट eamcet.tsche.ac.in पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है। टीएस ईएएमसीईटी प्रोविजलन आंसर-की के साथ, जेएनटीयू ने टीएस ईएएमसीईटी रेसपॉन्स शीट भी जारी किया है।

बता दें कि जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, हैदराबाद ने तेलंगाना स्टेट इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर एंड मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS EAMCET) 2022 की प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका भी दिया गया है। जो उम्मीदवार इन आंसर-की पर आपत्ति उठाना चाहते हैं वे आखिरी तारीख से पहले चुनौती दर्ज कर सकते हैं।

TS EAMCET 2022: ऐसे करें डाउनलोड

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट eamcet.tsche.ac.in पर जाएं।
– इसके बाद “Master Question Papers and Preliminary Keys (E)” लिंक पर क्लिक करें।
– अब अपना ईएएमसीईटी 2022 हॉल टिकट नंबर, पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
– यहाँ तेलंगाना ईएएमसीईटी 2022 रेसपॉन्स शीट आंसर-की स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी।

तेलंगाना ईएएमसीईटी रेसपॉन्स शीट की मदद से, उम्मीदवार ईएएमसीईटी आंसर-की के साथ अपना मिलान कर सकते हैं। यदि उम्मीदवार इस आंसर-की संतुष्ट नहीं हैं वे आपत्ति उठा सकते हैं। वे इसे 1 अगस्त तक चुनौती दे सकते हैं।

TS EAMCET का आयोजन तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (TSCHE) की ओर से JNTU हैदराबाद द्वारा किया गया है। तेलंगाना भर में विश्वविद्यालय और निजी कॉलेजों द्वारा पेश किए जाने वाले विभिन्न स्नातक (यूजी) इंजीनियरिंग और फार्मेसी कोर्स में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है।

जुलाई में हुई थी परीक्षा

टीएस ईएएमसीईटी 2022 परीक्षा 14, 15, 18, 19 और 20 जुलाई को कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की गई थी। आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार आपत्ति दर्ज करेंगे, उसके बाद फाइनल आंसर-की जारी किया जाएगा।

 

 

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें