QIV 2023: आरटीयू की ओर से इसके संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए क्वालिटी इंडेक्स वैल्यू (QIV) जारी की गई है। टॉप 10 कॉलेजो की सूची में सभी कॉलेज जयपुर के हैं। वर्तमान में प्रदेश में आरटीयू के करीब 57 इंजीनियरिंग कॉलेज हैं।
आरटीयू की ओर से जारी की गई रैंकिंग में राज्य के 57 कॉलेजों में पूर्णिमा ग्रुप के दोनों कॉलेज टॉप-3 में शामिल हैं। 901 क्यूआईवी के साथ पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग दूसरे स्थान पर और पूर्णिमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी 886 क्यूआईवी के साथ तृतीय स्थान पर रहा है। यह ग्रेडिंग इन कॉलेजों के प्लेसमेंट, नैक व एनबीए एक्रिडिएशन, फैकल्टी क्वालिफिकेशन, पेपर पब्लिकेशन, फैकल्टी-स्टूडेंट रेशो, इन टाइम डिग्री, इंफ्रास्ट्रक्चर तथा स्टूडेंट्स के रिजल्ट व उनके डेवलपमेंट के लिए एक्टिविटीज के आधार पर दी गई है।
पूर्णिमा ग्रुप के डायरेक्टर राहुल सिंघी ने कहा कि इस ग्रेडिंग ने हमारी श्रेष्ठता पर मुहर लगाई है। हमारे यहां राज्य की एकमात्र एआईसीटीई आइडिया लैब है, जहां स्टूडेंट्स को तकनीक के क्षेत्र में इनोवेशन करने का मौका देती है। पूर्णिमा ग्रुप राजस्थान का एकमात्र संस्थान है, जो रीजनल लैंग्वेज में बीटेक कोर्स करने की सुविधा उपलब्ध कराता है। इसके अतिरिक्त हमने सीआईआई, वाईआई, आइसेक, टीसीएस, माइक्रोसॉफ्ट, सेलेबल, सिंकग्रिड, रोबोफी, जीजी नेशंस, सायनोरिक जैसे संस्थानों के साथ इंडस्ट्री कोलोब्रेशन किए हैं, जो स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री की रिक्वायरमेंट व वर्क कल्चर समझने में सहायक साबित हो रहे हैं।
प्लेसमेंट की बात की जाए, तो पूर्णिमा ग्रुप के स्टूडेंट्स का टॉप मल्टीनेशनल कंपनियों में प्लेसमेंट हुआ है, जिसमें अधिकतम पैकेज 45 लाख रुपए और एवरेज पैकेज 5.45 लाख रहा है। यह क्वालिटी एजुकेशन का ही परिणाम है कि आरटीयू मेरिट में हमारे 75 से अधिक स्टूडेंट शामिल हैं। हैकथॉन व टेक्नोवेशन सहित कई नेशनल लेवल के आयोजन हमारे मजबूत कोडिंग कल्चर के प्रतीक हैं। हमारे स्टूडेंट्स के प्रोजेक्ट्स को 1.25 करोड़ रुपए से अधिक की फंडिंग प्राप्त हुई है।
इन पेरामीटर्स पर जांच क्वालिटी इंडेक्स वेल्यू के अंतर्गत दो दर्जन से अधिक पेरामीटर के तहत अंक दिए जाते हैं। इनमें नैक ग्रेड, एनबीए एक्रिडिटेशन , फैकल्टी-स्टूडेंट रेश्यो ,फर्स्ट डिवीजन स्टूडेंट्स की संख्या, इन टाईम डिग्री, स्टूडेंट्स प्लेसमेंट, ऑफर लेटर समेत अन्य कई पेरामीटर्स के आधार पर अंक तय किए जाते हैं। इसके आधार पर जयपुर के एसकेआईटी को पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
संबंधित खबरें
घोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
5 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
5 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
5 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
6 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
8 days agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines