हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

RRB NTPC परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी, जानें कब होगा एग्जाम और कहां से मिलेगा एडमिट कार्ड

RRB ने NTPC 2025 भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है, ग्रेजुएट लेवल की CBT परीक्षा 5 जून से 23 जून तक होगी। एडमिट कार्ड 1 जून को आएगा और चयन प्रक्रिया में CBT, स्किल टेस्ट, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे।

विज्ञापन

RRB NTPC Exam 2025 Schedule: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने NTPC (Non-Technical Popular Categories) भर्ती 2025 के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए रजिस्टर कर चुके हैं, वे अब कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में शामिल हो सकेंगे। ग्रेजुएट लेवल के पदों के लिए RRB NTPC CBT परीक्षा 5 जून से 23 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी। इसका एडमिट कार्ड 1 जून 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

इस बार परीक्षा देशभर के कई केंद्रों पर कई चरणों और शिफ्टों में आयोजित की जाएगी, ताकि बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को समायोजित किया जा सके। अंडरग्रेजुएट लेवल के पदों के लिए परीक्षा शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।

8,113 पदों के लिए आए 1.21 करोड़ आवेदन

इस भर्ती में उम्मीदवारों की भारी भीड़ उमड़ी है। इस बार लगभग 1.21 करोड़ आवेदन आए हैं, जबकि केवल 8,113 ग्रेजुएट लेवल पद ही उपलब्ध हैं। जिन पदों पर भर्ती होनी है, उनमें स्टेशन मास्टर, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, सीनियर क्लर्क आदि शामिल हैं।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड करें?

उम्मीदवार 1 जून 2025 से अपना एडमिट कार्ड RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in या अपने रीजन की RRB वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। कुछ प्रमुख वेबसाइट इस प्रकार हैं:

RRB अहमदाबाद- rrbahmedabad.gov.in

विज्ञापन

RRB इलाहाबाद- rrbald.gov.in

RRB बैंगलोर- rrbbnc.gov.in

विज्ञापन

RRB भोपाल- rrbbpl.nic.in

RRB भुवनेश्वर- rrbbbs.gov.in

विज्ञापन

RRB सिकंदराबाद- rrbsecunderabad.nic.in

RRB सिलीगुड़ी- rrbsiliguri.org

विज्ञापन

RRB बिलासपुर- rrbbilaspur.gov.in

RRB चंडीगढ़- rrbcdg.gov.in

विज्ञापन

RRB चेन्नई- rrbchennai.gov.in

RRB गोरखपुर- rrbgkp.gov.in

विज्ञापन

RRB गुवाहाटी- rrbguwahati.gov.in

RRB जम्मू- rrbjammu.nic.in

RRB कोलकाता- rrbkolkata.gov.in

RRB मालदा- rrbmalda.gov.in

RRB मुंबई- rrbmumbai.gov.in

RRB मुजफ्फरपुर- rrbmuzaffarpur.gov.in

RRB पटना- rrbpatna.gov.in

RRB रांची- rrbranchi.gov.in

RRB NTPC चयन प्रक्रिया क्या है?

चयन प्रक्रिया कई चरणों में होती है:

– CBT 1: इसमें 100 प्रश्न होंगे – जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग और मैथ से।

– CBT 2 या स्किल टेस्ट: पद के अनुसार या तो टाइपिंग स्किल टेस्ट होगा या CBT 2 (कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट)।

– डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification)

– मेडिकल टेस्ट

फाइनल सेलेक्शन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा, यानी सभी चरणों के प्रदर्शन के अनुसार। दोनों CBT परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग होगी – हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेगा।

सलाह – उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RRB की आधिकारिक वेबसाइट्स को समय-समय पर चेक करते रहें ताकि उनसे कोई जरूरी जानकारी या अपडेट न छूटे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola