PSEB 12th Result 2023: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB ) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी किया। इस वर्ष कुल 92.47 फीसदी छात्र पास हुए हैं। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से अच्छा रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.14 फीसदी और लड़कों का 90.25 फीसदी रहा। कुल 2,96,709 विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा में बैठे थे जिसमें से 2,74,378 पास हुए हैं। पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 20 अप्रैल तक आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 3 लाख छात्र शामिल हुए थे।
जानें टॉपर्स
दशमेश कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सार्दुलगढ़ (मनसा) की सुजान कौर ने 500/500 स्कोर करके PSEB 12वीं परीक्षा में टॉप किया है। एमएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बठिंडा की श्रेया सिंगला 99.60 प्रतिशत के साथ प्रदेश में दूसरे नंबर पर हैं। उसने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं।
इस जिले में सबसे ज्यादा पास प्रतिशत
आज घोषित हुए पीएसईबी 12वीं के नतीजे में प्रदेश में जिला गुरदासपुर का पास प्रतिशत सबसे अधिक 96.91 प्रतिशत रहा जबकि बरनाला का पास प्रतिशत सबसे कम 80.47 प्रतिशत रहा।
पंजाब बोर्ड 12वीं स्ट्रीम वाइज रिजल्ट कैसा रहा
- कॉमर्स – 98.30%
- आर्ट्स – 90.62%
- विज्ञान – 98.68%
- वोकेशनल – 84.66%
PSEB 12th Result 2023: ऐसे कर सकेंगे चेक
- PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
- उस लिंक पर क्लिक करें, जहां PSEB 12th Result 2023 लिखा हो।
- रेजिमेंटेशन नंबर / रोल नंबर दर्ज करें।
- आपका PSEB 12th Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- PSEB 12th Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देंगे, इसे डाउनलोड करें।
कंपार्टमेंट परीक्षा
कम से कम 18,569 छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होंगे। 1225 छात्र परीक्षा पास नहीं कर सके।
और पढ़िए – नौकरी से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
6 hrs agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
2 days agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
3 days ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
3 days agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
8 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
8 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
8 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
10 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
13 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines