हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Delhi Academic Session 2023-24: दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में एडमिशन के लिए बढ़ाई गई डेट

Private Schools Of Delhi: दिल्ली के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में एडमिशन के लिए वेटिंग लिस्ट के आनलाइन आवेदन की तारीख को बढ़ाकर तीन नवंबर कर दी गई है।

विज्ञापन

Private Schools Of Delhi: राजधानी दिल्ली के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में एडमिशन के लिए वेटिंग लिस्ट में रखे गए विद्यार्थियों के लिए शिक्षा निदेशालय ने आवेदन की तारीखें बढ़ा दी है। निदेशालय ने निजी स्कूलों में आवेदन करने वाले आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और वंचित समूह (डीजी) के सभी विद्यार्थी, जो प्रतीक्षा में हैं, उनके लिए आनलाइन आवेदन की तारीख से बढ़ाकर तीन नवंबर कर दी है। उसके बाद इन विद्यार्थियों का कंप्यूटराइज्ड ड्रा शुरू किया जाएगा और विद्यार्थियों को उनके चयनित विकल्प के आधार पर स्कूल आवंटित किए जाएंगे।

खाली सीटों की सूची के आधार पर दोबारा आवेदन

निदेशालय के अधिकारी ने बताया कि ईडब्ल्यूएस और डीजी श्रेणी के जिन विद्यार्थियों का अभी तक किसी स्कूल में दाखिला नहीं हुआ है वो दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और पहली कक्षाओं में खाली सीटों की सूची के आधार पर दोबारा आवेदन कर सकते हैं। अभिभावकों को आवेदन फार्म में स्कूलों में खाली सीटों के आधार पर ही स्कूलों की वरीयता भरनी होगी।

निजी स्कूलों में आरक्षित सीटें

निदेशालय के अधिकारी के मुताबिक बहुत से विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्होंने दाखिले के लिए आवेदन करते समय विकल्प के तौर पर जिन स्कूलों का चयन किया था वहां सीटें भर गई हैं और बहुत से ऐसे स्कूल हैं जहां अभी भी सीटें खाली हैं लेकिन विद्यार्थियों ने उन स्कूलों को विकल्प के तौर पर चयनित नहीं किया था। ऐसे में सभी निजी स्कूलों की खाली सीटों का डाटा एकत्रित कर शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। जिसके आधार पर सूची में रखे गए विद्यार्थियों के अभिभावक फिर से नए आवेदन में खाली सीटों के आधार पर स्कूलों का विकल्प चयनित कर सकते हैं। सभी निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें ईडब्ल्यूएस व डीजी श्रेणी के लिए आरक्षित हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें