NTA Exam Calendar 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई, नीट आदि परीक्षाओं का एकेडमिक कैलेंडर (nta academic calendar 2023) जारी कर दिया है। जो भी छात्र 2023 में इन प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट कर शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा या जेईई मुख्य (JEE Main 2023) का पहला सत्र 24 से 31 जनवरी तक, राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET 2023) 7 मई को और सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (CUET 2023) 21 मई और 31 मई को आयोजित की जाएगी। टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार को घोषणा की क्योंकि इसने अगले साल सभी प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी किया।
इसके साथ ही एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा (JEE Main Exam 2023) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीखों का ऐलान भी कर दिया है जिसके अनुसार छात्र 19 दिसंबर 2022 से 12 जनवरी 2023 तक खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। नीचे महत्वपूर्ण तारीखें दी गई हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां (NTA Exam Calendar 2023)
- जेईई 2023 सेशन 1- 24, 25, 27, 28, 29, 30, 31 जनवरी 2023
- जेईई 2023 सेशन 2- 6,7,8,10, 11, 12 अप्रैल 2023
- नीट यूजी 2023- 7 मई 2023
- सीयूईटी 2023- 21 मई से 31 मई 2023
एग्जाम डेट्स चेक करें के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो (NTA Exam Calendar 2023)
- एकेडमिक कैलेंडर चेक करने के लिए सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट करें।
- दूसरे चरण में वेबसाइट के होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज के सेक्शन पर जाएं।
- लेटेस्ट न्यूज के सेक्शन पर एकेडमिक कैलेंडर के लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद महत्वपूर्ण परीक्षाओं का कैलेंडर स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब इसे चेक कर लें और भविष्य के लिए एक हार्ड कॉपी भी रख लें।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
DU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
2 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
2 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
2 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
4 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
5 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
5 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
7 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
9 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
9 days agoCBSE: नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines