UP NEET UG Counselling 2023: उत्तर प्रदेश नीट-यूजी काउंसलिंग 2023 के पहले दौर के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज, 3 अगस्त को घोषित होने की संभावना है। उम्मीदवार इन परिणामों को जारी होने के बाद राज्य कोटा मेडिकल काउंसलिंग वेबसाइट upneet.gov.in पर देख सकते हैं।
पहले राउंड के काउंसलिंग शेड्यूल के मुताबिक, यूपी नीट 2023 मेरिट लिस्ट 3 या 4 अगस्त 2023 को जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को अपने अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने होंगे और 4 से 8 अगस्त के बीच प्रवेश लेना होगा।
UP NEET 2023 seat allotment results: ऐसे करें चेक
- उत्तर प्रदेश NEET काउंसलिंग वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं।
- सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट देखने के लिए लिंक खोलें।
- अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
- अपने आवंटन पत्रों को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
प्रवेश के लिए, उम्मीदवारों को ₹30,000 (सरकारी सीटों के लिए) का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। निजी मेडिकल कॉलेजों के लिए फीस ₹2,00,000 है और निजी डेंटल कॉलेजों के लिए फीस ₹1,00,000 है। अधिक जानकारी के लिए यूपी नीट काउंसलिंग वेबसाइट देखें।
राउंड 2 का प्रोसेस
NEET UG 2023 परीक्षा 7 मई, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा 13 भाषाओं असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गई थी। बता दें कि सीट अलॉटमेंट के लिए राउंड-2 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 9 से 14 अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी, जिसका रिजल्ट 18 अगस्त को होगा. तीसरी लिस्ट 8 सितंबर को जारी की जाएगी।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines