MCC NEET UG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) अखिल भारतीय कोटा, डीम्ड और केंद्रीय संस्थानों के लिए आज से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (NEET-UG) के लिए मॉप अप राउंड शुरू करेगी। काउंसलिंग प्रक्रिया 1 दिसंबर को समाप्त होगी। अलॉटेड कॉलेजों में शामिल होने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
राज्यों के लिए मॉप अप काउंसलिंग 6 दिसंबर से शुरू होकर 12 दिसंबर तक चलेगी। ज्वाइनिंग की आखिरी तारीख 16 दिसंबर होगी। मॉप अप राउंड के बाद, अखिल भारतीय कोटा, केंद्रीय और डीम्ड संस्थानों के लिए 12 से 14 दिसंबर तक बची रिक्तियों का दौर शुरू होगा। छात्रों के लिए अलॉटेड कॉलेजों में शामिल होने की अंतिम तिथि सभी श्रेणियों- अखिल भारतीय कोटा, केंद्रीय और डीम्ड संस्थानों के साथ-साथ राज्य काउंसलिंग के लिए 20 दिसंबर होगी।
CTET 2022: सीबीएसई सीटीईटी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो आज होगी बंद, यहां देखें प्रोसेस
NEET UG Counselling 2022: मॉप अप राउंड ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट – mcc.nic.in पर जाएं।
- ‘यूजी मेडिकल काउंसलिंग’ पर क्लिक करें और फिर ‘ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन करने के लिए NEET UG 2022 रोल नंबर, पासवर्ड, सिक्योरिटी पिन डालें।
- आवेदन पत्र भरें और सभी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अपनी पसंद का चयन करें और आवेदन पत्र जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
NEET UG Counselling 2022: mop-up Important dates
नीट यूजी 2022 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया 24 से 29 नवंबर तक उपलब्ध होगी। उम्मीदवार 29 नवंबर को दोपहर 3 बजे से 11:55 बजे तक अपनी पसंद को लॉक कर सकते हैं।
NEET UG 2022 काउंसलिंग सत्र में, पात्र उम्मीदवारों को पंजीकरण करना होगा, कोर्सेज और कॉलेजों की पसंद को भरना होगा और शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर, NEET 2022 रैंक, सीट की उपलब्धता और आरक्षण, सीट अलॉट की जाएगी।
सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक चलेगी और परिणाम 3 दिसंबर, 2022 को सामने आएगा। जिन उम्मीदवारों के नाम सीट अलॉटमेंट लिस्ट में दिखाई देते हैं, उन्हें 4 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच अपने निर्दिष्ट कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
16 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
18 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
5 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
6 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
7 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
7 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
9 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
11 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines