दक्षिण कश्मीर का शोपियां जिला, जो एक समय आतंकवाद से प्रभावित था, यहां के एक फल व्यापारी के बेटे ने NEET-UG 2022 परीक्षा में अखिल भारतीय 10वीं रैंक हासिल की है। मालूम हो कि NEET-UG 2022 परीक्षा परिणाम इस महीने की शुरुआत में घोषित किए गए थे।
बता दें कि हाजीक परवेज लोन शोपियां जिले के तेनज गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता परवेज लोन एक फल व्यापारी हैं और उनकी मां एक गृहिणी हैं। हाजिक ने नीट-यूजी 2022 में 720 में से 710 अंक हासिल किए, जिसके परिणाम पिछले बुधवार देर रात घोषित किए गए थे।
उन्होंने जम्मू-कश्मीर में इस साल के नीट टेस्ट में टॉप किया और अखिल भारतीय स्तर के NEET-UG 2022 टेस्ट में 10वीं रैंक हासिल की। हाजिक ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा शोपियां जिले के तुर्कवामगाम गांव के सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय से पास की थी। हाजिक लोन ने श्रीनगर शहर के आकाश इंस्टीट्यूट में नीट-यूजी की कोचिंग की।
हाजीक सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह अपनी सफलता का श्रेय अल्लाह, अपने माता-पिता और कोचिंग संस्थान में अपने शिक्षक रोहिन जैन के मार्गदर्शन को देते हैं। हाज़िक ने कहा, ‘जीवन में किसी सपने को प्राप्त करने के लिए समर्पण, कड़ी मेहनत और माता-पिता का आशीर्वाद और समर्थन आवश्यक है। दिलचस्प बात यह है कि हाज़िक एक ऐसे जिले से ताल्लुक रखते हैं जो कुछ साल पहले यहां के युवाओं के उग्रवादी संगठन में शामिल होने के लिए बदनाम था।
जानें सफलता का मंत्र
जब उनसे सवाल किया गया कि आप उन उम्मीदवारों को क्या संदेश देना चाएंगे जो अभी तैयारी कर रहे हैं। तब हाजिक लोन ने कहा कि, ‘कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। आपको कड़ी मेहनत करनी चाहिए क्योंकि कड़ी मेहनत सकारात्मक परिणाम लाती है। आपको प्रतियोगिता में लगातार बने रहना होगा और अंत में आप अच्छी चीजें हासिल करेंगे।” उन्होंने कहा कि परीक्षा में सफल होने के लिए कम से कम 7-9 घंटे के अध्ययन की जरूरत है। आगे उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के मद्देनजर उन्हें जिस बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ा, वह थी ऑफलाइन से ऑनलाइन में बदलाव में होना था।
आगे उन्होंने कहा कि, “ऑनलाइन सीखने की समस्या शोपियां में लगातार इंटरनेट बंद और प्रतिबंधित नेटवर्क के कारण थी। हालांकि, कोचिंग संस्थान ने अतिरिक्त कक्षाएं, वीडियो लेक्चर ऑफर करके सहायता करना, जिससे बहुत मदद मिली।”
सरकारी स्कूल से की थी पढ़ाई
हाजिक लोन ने अपनी प्राथमिक स्कूली शिक्षा शोपियां के दो निजी स्कूलों में की और फिर 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए जिले के तुर्कवामगाम गांव के सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में दाखिला लिया।
नेताओं ने भी दी बधाई
इस बीच, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और राजनेताओं ने लोन को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्विटर पर लिखा, “शोपियां के हाज़िक लोन को NEET परीक्षा में दसवीं रैंक हासिल करते हुए देखकर बहुत खुशी हुई। इसके अलावा पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बधाई देते हुए ट्वीट पर लिखा, “हाजिक लोन को उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।”
कश्मीर के स्थानीय नेता अल्ताफ बुखारी ने भी लोन को सफलता के लिए बधाई दी और कहा, “NEET यूजी 2022 परिणाम में अखिल भारतीय 10 वीं रैंक हासिल करने के लिए शोपियां के हाज़िक परवेज लोन को बधाई। आपकी उपलब्धियों पर गर्व है। जम्मू-कश्मीर के सभी उम्मीदवारों को मेरी शुभकामनाएं, जिन्होंने नीट परीक्षा में क्वालीफाई किया है।”
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines