NDA 2022: अब सानिया मिर्जा (Sania Mirza) भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) में फाइटर प्लेन (Fighter Pilot) उड़ाएंगी। चौंकिए नहीं, ये खिलाड़ी सानिया मिर्जा नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की बेटी सानिया मिर्जा हैं।
एक टीवी मैकेनिक की बेटी सानिया भारतीय वायुसेना में देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनने जा रही हैं। उन्होंने एनडीए की परीक्षा 2022 में 149वीं रैंक हासिल की। उन्होंने बताया कि ये उनका बचपन का सपना था।
मिर्जापुर से ही की 12वीं तक की पढ़ाई
मिर्जापुर के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटे से गांव जसोवर की रहने वाली सानिया ने 10वीं तक की पढ़ाई गांव के ही पंडित चिंतामणि दुबे इंटर कॉलेज से पूरी की है। इसके बाद सानिया ने मिर्जापुर के गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा पास की है।
और पढ़िए – WBJEE 2023: पश्चिम बंगाल जेईई परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इन स्टेप्स से करें अप्लाई
इतना ही नहीं उन्होंने 12वीं बोर्ड में जिला टॉप भी किया था। इसी साल 10 अप्रैल वह एनडीए परीक्षा 2022 में शामिल हुईं। परीक्षा पास करने के बाद वह अपने इंटरव्यू की तैयारी करने के लिए के लिए एक एकेडमी में भी शामिल हुईं।
और पढ़िए –CLAT Answer Key 2023: क्लैट परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
पांच दिन बाद पुणे में शुरू होगा प्रशिक्षण
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सानिया पांच दिन बाद 27 दिसंबर को पुणे स्थित एनडीए खडकवासला में प्रशिक्षण के लिए शामिल होंगी। बता दें कि सानिया मिर्जा देश की दूसरी ऐसी बेटी हैं, जिन्हें फाइटर पायलट के तौर पर चुना गया है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा को उन्होंने दूसरी बार में पास किया है।
सानिया ने बताया कि वह हमेशा से फाइटर पायलट बनना चाहती थीं। सानिया मिर्जा पहली महिला पायलट अवनी चतुर्वेदी को अपना प्रेरणा स्रोत मानती हैं। वह शुरू से ही उसके जैसा बनना चाहती थीं।
एनडीए परीक्षा 2022 में पुरुष और महिला को मिलाकर कुल 400 सीटें थीं, जिसमें 19 सीटें महिलाओं के लिए थीं। इनमें से सिर्फ दो सीटें फायटर पायलट के लिए आरक्षित थीं। इन्हीं दो सीटों में एक पर सानिया मिर्जा ने कब्जा किया है।
संबंधित खबरें
विदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
1 day agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
4 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
4 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
5 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
6 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
7 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
8 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
9 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
11 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines