MP Board 10th 12th Result 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने साइट पर छात्रों के अंकों को अपलोड करने का काम पूरा कर लिया है, जिसके बाद अब मार्कशीट बनाने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। इसी वजह से उम्मीद की जा रही है कि कुछ ही दिनों में रिजल्ट भी जारी किया जा सकते हैं। आइए जानते हैं रिजल्ट को लेकर लेटेस्ट अपडेट क्या है।
ये भी पढ़ें- KVS Class 1 Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय का एडमिशन फॉर्म भरते समय न करें ये गलती, रुक सकता है दाखिला
मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?
इस बार मध्य प्रदेश बोर्ड हाई स्कूल के एग्जाम 5 फरवरी 2024 से 20 मार्च 2024 के बीच हुए थे। वहीं हायर सेकेंडरी के बोर्ड एग्जाम 6 फरवरी 2024 से 20 मार्च 2024 तक हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश द्वारा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा 15 अप्रैल 2024 से 20 अप्रैल 2024 के बीच हो सकती है। लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
पहले कहा जा रहा था कि 15 अप्रैल तक परिणामों की घोषणा की जा सकती है। वहीं पिछले साल यानी 2023 में मई महीने में मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित किए गए थे।
एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा एमपी बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर की जाएगी। इसके अलावा इसी वेबसाइट पर रिजल्ट भी जारी किया जाएगा।
- एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
- फिर वहां एमपी 10 या 12 बोर्ड रिजल्ट 2024 के लिंक को ओपन करें।
- इसके बाद एक नया टैब खुलेगा। वहां अपना रोल नंबर भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- जैसे ही आप सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। वैसे ही आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा।
- फ्यूचर के लिए रिजल्ट को आप डाउनलोड करके अपने फोन में सेव भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- KVS Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
1 day agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
1 day agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
2 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
4 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
5 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
6 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
6 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
8 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines