आज के समय में युवाओं में जर्नलिज़म कोर्स को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। कुछ स्टूडेंट इस फील्ड में करियर बनाने के लिए 12वीं में आने से पहले ही प्लानिंग करने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी जर्नलिज़म को अपने करियर के तौर पर देख रहे हैं तो इसके लिए पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन टेलीविजन प्रोडक्शन एंड डायरेक्शन (PG Diploma in Television Production and Direction) एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ये एक विशेष कोर्स है, जो विद्यार्थियों को टेलीविजन उद्योग के कई पहलुओं में विशेषज्ञता प्रदान करता है। यह कोर्स उन स्टूडेंट के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जो टेलीविजन प्रोडक्शन, डायरेक्शन, स्क्रिप्ट राइटिंग, और अन्य संबंधित क्षेत्रों में अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
ISOMES दे रहा ये अवसर
नोएडा स्थित ISOMES, जो News24 ग्रुप से जुड़ा एक प्रतिष्ठित मीडिया एजुकेशन इंस्टीट्यूट है, वो जर्नलिज़म और टेलीविजन प्रोडक्शन से जुड़े कोर्स में छात्रों को न केवल एकेडमिक नॉलेज बल्कि पूरी तरह से प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी प्रदान करता है। खासतौर पर पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन टेलीविजन प्रोडक्शन एंड डायरेक्शन कोर्स में छात्रों को डायरेक्शन, स्क्रिप्टिंग और प्रोडक्शन की बारीकियों से अवगत कराया जाता है।
कोर्स से जुड़ी जानकारी
टीवी प्रोडक्शन- इस भाग में छात्रों को टीवी प्रोडक्शन की प्रक्रियाओं और तकनीकों के बारे में सिखाया जाता है। इसमें प्रोडक्शन टीम, सेट डिज़ाइन, कैमरा ऑपरेशन, लाइटिंग, साउंड डिजाइन और संपादन (editing) शामिल होते हैं।
डायरेक्शन- इस में विद्यार्थियों को निर्देशन (direction) की कला और तकनीक सिखाई जाती है। ये ट्रेनिंग स्क्रिप्ट से लेकर शूटिंग और कैमरा एंगल्स तक सब कुछ कवर करता है।
स्क्रिप्ट राइटिंग- प्रोडक्शन और डायरेक्शन से पहले स्क्रिप्ट तैयार करना बहुत जरूरी है। इस कोर्स में छात्रों को टेलीविजन शो, धारावाहिक (serials), और अन्य प्रोग्राम के लिए स्क्रिप्ट लिखना सिखाया जाता है।
पोस्ट प्रोडक्शन- टेलीविजन प्रोडक्शन के बाद, पोस्ट प्रोडक्शन जैसे कि वीडियो एडिटिंग, साउंड मिक्सिंग, और स्पेशल इफेक्ट्स की प्रक्रिया होती है। इस हिस्से में विद्यार्थियों को एडिटिंग सॉफ्टवेयर और तकनीकों की जानकारी दी जाती है।
प्रोडक्शन मैनेजमेंट- प्रोडक्शन मैनेजमेंट में विद्यार्थियों को यह सिखाया जाता है कि कैसे एक प्रोडक्शन को प्रभावी ढंग से प्रबंधित किया जाए। इसमें बजट प्रबंधन, टाइमलाइन सेट करना, और प्रोडक्शन टीम के साथ समन्वय बनाना शामिल होता है।
कोर्स की अवधि
यह डिप्लोमा कोर्स आमतौर पर 6 महीने से 1 साल की अवधि का होता है। अगर आप इसे ISOMES से करते हैं तो ये कोर्स इंटर्नशिप को मिलाकर डेढ़ साल में कंप्लीट होता है।
प्रवेश के लिए योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (graduation) की डिग्री होनी चाहिए। इसके लिए आप ISOMES में सीधे तौर पर एडमिशन ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
क्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
2 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
5 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 days agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
7 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
9 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines