JoSAA counselling 2023: ईआईटी गुवाहाटी द्वारा आयोजित की जाने वाली जेईई एडवांस का रिजल्ट रविवार को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया। इस बार हैदराबाद जोन ने टॉप किया। वहीं अब ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने अपनी काउंसलिंग प्रक्रिया (JoSAA COUNSELLING 2023) के लिए आज, 19 जून से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है।
जिन उम्मीदवारों ने JEE एडवांस्ड और/या मेन्स में क्वालीफाई किया है, वे josaa.nic.in पर जाकर अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं।
रजिस्टर करने के लिए सीधा लिंक
JoSAA counselling 2023 शेड्यूल चेक करने का सीधा लिंक
इस तरह से मिलेगा एडमिशन
JoSAA काउंसलिंग से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NITs), IIIT सहित अन्य वित्तपोषित कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि जेईई मेन में सफल केवल एनआईटी+ सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि जेईई एडवांस्ड के सफल अभ्यर्थी आईआईटी और एनआईटी+ दोनों सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यहां चेक करें JoSAA काउंसलिंग 2023 का पूरा शेड्यूल
- पंजीकरण, च्वाइस फिलिंग शुरू: 19 जून
- AAT 2023 योग्य अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण: 24 जून से
- पहली मॉक आवंटन सूची : 25 जून
- दूसरी मॉक आवंटन सूची: 27 जून
- पंजीकरण और च्वाइस फिलिंग समाप्त: 28 जून
- पहले दौर की सीट आवंटन परिणाम: 30 जून।
JoSAA counselling 2023: जोसा के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद जेसा काउंसलिंग लिंक पर क्लिक करें।
- पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
कुल मिलाकर, JoSAA काउंसलिंग छह राउंड में आयोजित की जाएगी। JoSAA काउंसलिंग राउंड की समाप्ति के बाद, बची हुई NIT+ सीटों के लिए CSAB काउंसलिंग शुरू होगी। उम्मीदवार अपने फॉर्म जमा करने और सूचना बुलेटिन चेक करने के लिए josaa.nic.in पर जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
विदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
1 day agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
4 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
4 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
5 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
6 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
7 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
8 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
9 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
11 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines