हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

JoSAA counselling 2022: जोसा राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट इस दिन होगा जारी, यहां करें चेक

विज्ञापन
JAC Delhi 2022 Counseling

JOSAA round 2 seat allotment result: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JOSAA) रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर कल 28 सितंबर को राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगी।

रजिस्टर्ड उम्मीदवार जोसा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर देख सकेंगे। जोसा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने जेईई (मुख्य) आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।

JOSAA काउंसलिंग 2022 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 से 21 सितंबर तक खुली थी। सीट अलॉटमेंट के आधार पर, उम्मीदवार द्वारा ऑनलाइन रिपोर्टिंग, शुल्क भुगतान, दस्तावेज़ अपलोड और क्वेरी का जवाब 28 सितंबर से 1 अक्टूबर (शाम 5.00 बजे तक) किया जाएगा।

JOSAA काउंसलिंग 2022 शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें

JOSAA seat allotment result: ऐसे कर पाएंगे चेक

  • आधिकारिक वेबसाइट josa.nic.in पर जाएं।
  • ‘सीट आवंटन परिणाम राउंड 2 देखें’ लिंक पर जाएं (जब उपलब्ध हो)
  • जेईई (मुख्य) आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • JOSAA राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • डाउनलोड करें और चेक करें।

बता दें जोसा की तीसरी अलॉटमेंट लिस्ट 3 अक्टूबर को जारी होगी। 6 राउंड और फाइनल अलॉटमेंट लिस्ट 16 अक्टूबर तक जारी की जाएगी।

अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें