Job Opportunity Latest Update: BTECH-MBA पास युवाओं के लिए खुशखबरी है। अगर आप किसी भी ब्रांच से BTECH-MBA की डिग्री ले चुके हैं और किन्हीं कारणों से अब तक नौकरी नहीं लग पाई है तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, IIT रुड़की ने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एंड कंट्रोल्स नाम का 6 महीने का कोर्स शुरू किया है। IIT रुड़की के ग्रेटर नोएडा कैम्पस में सोमवार से शुक्रवार तक 6 महीने पढ़ाई होगी। इस कोर्स में जॉब गारंटी भी मिल रही है। इंडस्ट्री के साथ तैयार किये गए इस कोर्स का पूरा ढांचा कुछ इस तरह बना है कि नौजवान इंजीनियरिंग और मैनेजिंग की प्रैक्टिकल नॉलेज भी ले सकेंगे। नौकरी दिलाने का वादा तो ज्यादातर शैक्षिक संस्थान करते हैं, लेकिन जॉब की गारंटी इस कोर्स को अनूठा बनाती है।
2018 में डिग्री ले चुके युवाओं के लिए भी कोर्स
IIT रुड़की ने इंडस्ट्री की जरूरतों को समझते हुए इस कोर्स को तैयार किया है। 10 से ज्यादा कोर्स बनाये गए हैं। अभी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एंड कंट्रोल्स कोर्स में दाखिले का समय चल रहा है। इस कोर्स को करने वाले इंजीनियर, प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्लानिंग इंजीनियर, शेड्यूलिंग इंजीनियर, कॉस्ट कंट्रोल इंजीनियर एंड इन्वाइस बिलिंग इंजीनियर के पदों पर सीधी जॉब ले सकेंगे। किसी भी ब्रांच से इंजीनियरिंग करने वाले नौजवान इसमें एडमिशन ले सकते हैं। यह कोर्स 5 साल पहले यानी साल 2018 में बीटेक करने वालों के लिए भी है। अकसर कोर ब्रांच के इंजीनियर Gate या सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुट जाते हैं। उधर कामयाबी नहीं मिल पाती तो उन्हें भी ध्यान में रखकर कोर्स डिजायन किया गया है, जिसका हजारों युवाओं को बड़ा फायदा होगा।
यह भी पढ़ें: IBPS PO Main Exam: आईबीपीएस पीओ मेंस एग्जाम देने से पहले जरूर जान लें ये गाइडलाइन्स, सेंटर पर नहीं होगी परेशानी
नौकरी देने-दिलाने में प्रोटेकॉन करेगी सहयोग
IIT रुड़की CEC के को-ऑर्डिनेटर प्रोफेसर कौशिक घोष ने बताया कि यह प्रोग्राम पूरी दुनिया में काम करने वाली भारत की कंपनी प्रोटेकॉन BTG के साथ मिलकर तैयार किया है। कोर्स की कक्षाएं ग्रेटर नोएडा कैंपस में लगेंगी। प्रोटेकॉन के प्रेसीडेंट ऑपरेशन, IIT रुड़की से ही पासआउट इंजीनियर मनीष खिलौरिया ने बताया कि यह कोर्स ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों मोड में कर सकते हैं। जॉब गारंटी ऑफलाइन कोर्स करने पर मिलेगी। ऑफलाइन कोर्स करते हुए ही नौजवान नौकरी ले सकते हैं, लेकिन अगर किन्हीं कारणों से नहीं ले पाए तो प्रोटेकॉन 6 महीने की पेड इंटर्नशिप देगी। इस दौरान इंटरव्यू और ट्रेनिंग चलती रहेगी। इसके बाद भी कोई नौकरी पाने से वंचित रह गया तो हम उसे इंटर्नशिप का 6 महीने का समय पूरा होने के साथ ही जॉब दे देंगे।
प्रोफेसर कौशिक घोष ने बताया कि एडमिशन के साथ जॉब गारंटी लिखित में दी जा रही है। 6 महीने की पढ़ाई पूरी होने के बाद युवाओं को IIT रूड़की का सर्टिफिकेट भी मिलेगा।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines