JEE Main Result 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज, 6 फरवरी 2023 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Mains 2023) के जनवरी सेशन का परिणाम की घोषणा करेगी। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे।
और पढ़िए –CUET UG 2023: जानें कब शुरू होंगे सीयूईटी यूजी के रजिस्ट्रेशन, यूजीसी अध्यक्ष ने दी ये जानकारी
जेईई मेन्स परिणाम 2023 चेक और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि या पासवर्ड की आवश्यकता होगी। जेईई मेन सत्र 1 का परिणाम फाइनल आंसर-की पर आधारित होगा, जो अब nta.ac.in पर उपलब्ध है।
इस साल, जेईई मेन सत्र 1 के लिए 9 लाख से अधिक आवेदकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से पेपर 1 बीई, बीटेक के लिए 8.6 लाख और पेपर 2 बी आर्क और बी प्लानिंग के लिए 0.46 लाख रजिस्टर्ड हैं।
JEE Main Result 2023: ऐसे कर पाएंगे चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- जेईई मेन का परिणाम स्क्रीन पर जारी होगा।
- रिजल्ट चेक करें, डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
ऐसे चेक कर पाएंगे पर्सेंटाइल स्कोर
जेईई मेन 2023 का रिजल्ट फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के पर्सेंटाइल स्कोर और ओवरऑल पर्सेंटाइल स्कोर की जानकारी देगा। दूसरे सेशन के परीक्षा परिणाम के बाद ही ऑल इंडिया रैंक और जेईई मेन कटऑफ जारी किया जाएगा।
एनआईटी, आईआईआईटी, या अन्य जीएफटीआई में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को काउंसलिंग सेशन में भाग लेना चाहिए, जो अगस्त में होगा। जिन उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस में दाखिला लिया है और एडवांस के लिए क्वालीफाई प्राप्त करने के लिए पर्याप्त अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें 3 जून 2023 को परीक्षा में शामिल होना होगा।
जेईई मेन के टॉप 2,50,000 क्वालीफाई जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। परिणाम के आधार पर उम्मीदवार विभिन्न एनआईटी, जीएफटीआई और अन्य जेईई मेन भाग लेने वाले संस्थानों में प्रवेश पा सकते हैं।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
2 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
3 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
5 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
7 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
7 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
7 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines