JEE Main Exam 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2023 सेशन 1 की परीक्षा कल, 24 जनवरी से शुरू होगा। इंजीनियरिंग (पेपर 1, बीई/बीटेक) परीक्षा 24, 25, 29, 30, 31 और 1 फरवरी को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग पेपर (पेपर 2) 28 जनवरी को एक शिफ्ट में होगा।
और पढ़िए –HBSE Exam 2023: हरियाणा बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा की डेट घोषित, यहां देखें शेड्यूल
वहीं, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2023 की परीक्षा के लिए कुछ महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी की हैं। ऐसे में परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा के लिए घर से निकलने से पहले एक बार इन गाइडलाइंस को जरूर पढ़ लेना चाहिए, वरना उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
- परीक्षा के दिन ध्यान दें कि आप समय से पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंच जाएं। ऐसा करने से आप किसी भी तरह के भाग-दौड़ से बच पाएंगे और परीक्षा में देरी नहीं होगी।
- जब तक परीक्षक (Examiner) आदेश न दें तब तक पेपर शुरू न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका एग्जाम कैंसिल भी किया जा सकता है। तय समय पर पेपर लिखना शुरू करें और पेपर पूरा हो जाने के बाद भी अपनी सीट पर बैठे रहें।
- परीक्षा के दौरान किसी से भी बातचीत न करें और न ही किसी से कोई चीज मांगे। आपको जो भी समस्या हो सीधा परीक्षक से ही कहें।
परीक्षा हॉल में इन चीजों को कभी न भूलें..
- सेल्फ अटेस्टेड जेईई मेन एडमिट कार्ड
- एक बॉल प्वाइंट पेन
- फोटोग्राफ
- हैंड सैनिटाइजर
- वाटर बोतल
इन चीजों को परीक्षा हॉल में न ले जाएं
- स्टेशनरी- एक बॉल पेन के अलावा किसी भी तरह का स्टेशनरी सामान अपने साथ परीक्षा हॉल में न ले जाएं।
- खाने की चीजें- इस बात का खास ध्यान रखें कि खाने की चीजें परीक्षा हॉल के अंदर न ले जाएं। हालांकि छात्र केवल वाटर बोत अपने साथ ले जा सकते हैं।
- इलेक्ट्रॉनिक्स या अन्य गैजेट- छात्र इस बात को सुनिश्चित कर लें कि परीक्षा हॉल में किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल फोन, ईयर फोन, माइक्रोफोन, पेजर, कैलकुलेटर, डॉक्यूमेंट पेन, स्लाइड रूल्स, लॉग टेबल, कैमरा, टेप रिकॉर्डर आदि न ले जाएं। अगर आप इन सभी वस्तुओं के साथ पकड़े जाते हैं तो आपकी परीक्षा रद्द कर दी जाएगी।
- कीमती आभूषण- परीक्षा में जाने से पहले श्योर हो जाएं कि आपने किसी भी तरह का आभूषण नहीं पहना।
हेल्पलाइन नंबर
एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी होने की स्थिति में, उम्मीदवारों को अधिकारियों को तुरंत 011 – 40759000/011 – 69227700 पर सूचित करना चाहिए या jeemain@nta.ac.in पर मेल कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
4 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 day agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines