JEE Main 2022 Guidelines: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाने वाली जेईई मेंस परीक्षा 2022 (JEE Mains 2022) के सेशन 2 का आज यानि 29 जुलाई 2022 को पाचवां दिन है। इस परीक्षा में देश भर के लाखों छात्र भाग लेंगे। इन छात्रों को परीक्षा केंद्र पर कुछ नियमों का पालन करना पड़ेगा जिनका पता होना बेहद जरुरी है। इसीलिए हम आपकों बताने जा रहे है कि आपकों परीक्षा केंद्र पर किन गाइडलाइंस का पालन करना होगा।
और पढ़िए –MHT CET admit card 2022: पीसीबी ग्रुप के लिए महाराष्ट्र सीईटी हॉल टिकट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
JEE Main 2022 Guidelines: छात्रों को इन बातों का रखना होगा ध्यान
जेईई मेंस परीक्षा दे रहे उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार का बॉक्स, ज्योमेट्री किट, पेंसिल बॉक्स ले जाने की अनुमति नहीं है इन्हें ले जाने पर आपकों इसे बाहर ही रखना पड़ेगा। इसके अलावा परीक्षा केंद्र के अंदर छात्र पेपर, स्टेशनरी, पाठ्य सामग्री या फिर किसी भी प्रकार की खाने की सामग्री नहीं ले जा सकते है।
JEE Main 2022 Guidelines: केंद्र पर इन चीज़ों को ले जाने की होगी अनुमति
इसके साथ ही छात्रों को परीक्षा केंद्र पर ब्लूटूथ, मोबाइल फोन, माइक्रोफ़ोन, कैलकुलेटर आदि जैसे किसी भी रूप के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की अनुमति नहीं है।उम्मीदवारों को एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ के साथ हाल ही में पासपोर्ट आकार की तस्वीर ले जाना चाहिए।जेईई मेंस के लिए कोई भी धातु या कीमती सामान जैसे गहने पहनने से बचें। परीक्षा के लिए ड्रेस कोड नियम उम्मीदवारों को उन्हें न पहनने की सलाह देते हैं।
JEE Main 2022 Guidelines: इस ड्रेस कोड का करें पालन
परीक्षा के दौरान स्टूडेंट्स को हल्के, आरामदायक कपड़े पहनें। वहीं टोपी, मफलर आदि चीजों से बचना चाहिए। वहीं छात्रों को परीक्षा केंद्र पर पानी की बोतल ले जाने की अनुमति है लेकिन छात्र ये ध्यान दें कि ये बोतल केवल ट्रांसपारेंट ही होनी चाहिए और उस पर कुछ भी लिखा हुआ नहीं होना चाहिए।
जेईई मेंस 2022 सेशन 2 का आयोजन 25 जुलाई 2022 से किया जा रहा है। इस परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में होगा जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे की होगी वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक की होगी।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
2 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
3 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
5 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
7 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
7 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
7 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines