BAG नेटवर्क की CMD अनुराधा प्रसाद ने ISOMES के छात्रों से कहा कि पत्रकारिता का पेशा एक चुनौतीपूर्ण पेशा है। जिनका इरादा कुछ करके दिखाना है, उनके लिए इस क्षेत्र में सदैव संभावनाएं मौजूद हैं। पत्रकारिता के छात्रों के मजबूत कंधों पर पत्रकारिता का भविष्य निर्भर करेगा। आगे चलकर पत्रकारिता के छात्र पत्रकार बनेंगे और चौथे स्तंभ की
जिम्मेदारियों को बखूबी संभालेंगे। आप सभी से देश को उम्मीदें हैं।
तथ्य आधारित पत्रकारिता जर्नलिज्म का पहला सबक
गुरुवार को अनुराधा प्रसाद ने इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्टडीज यानी ISOMES के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में पत्रकारिता के छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकारिता के छात्रों को उनकी जिम्मेदारियां और कर्तव्यों का भान कराया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी ने कहा कि व्यक्ति की राय तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए। पत्रकारिता का पहला सबक ही तथ्य आधारित पत्रकारिता है। पत्रकार को अपनी विश्वसनीयता अपने कार्यों के जरिए बनानी होती है। पत्रकार को फील्ड से लेकर संपादकीय कक्ष तक मेहनत करनी होती है।
जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचा पत्रकारिता
सुमित अवस्थी ने कहा कि पत्रकार को खबरों की समझ होनी चाहिए। सोशल मीडिया की खबरों और टीवी मीडिया की खबरों में जमीन आसमान का अंतर होता है। टीवी के लिए समाचार बनाते समय पत्रकार को विवेक का इस्तेमाल करना चाहिए। राजीव रंजन ने नवांतुक छात्रों को अपनी फील्ड पत्रकारिता के अनुभवों के बारे में बताया कि माहौल क्या है और कार्यक्रम की विश्वसनीयता सत्यता के आधार पर तैयार हुई है। कार्यक्रम में वही दिखाया जाता है, जो फील्ड में होता है। जनता की आवाज को सही तरीके से सरकार तक पहुंचाना पत्रकारिता की जिम्मेदारी है।
पुरुषों के मुकाबले महिलाएं पत्रकारिता में ज्यादा सक्सेस
मानक गुप्ता ने कहा कि गोदी मीडिया जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना पत्रकारिता के लिए ठीक नहीं है। लोकतंत्र में सभी को अभिव्यक्ति की आजादी है। वे अपनी विचारधारा के अनुसार बोल सकते हैं। लोकतंत्र में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं होने चाहिएं। गरिमा सिंह ने कहा कि पत्रकारिता में महिलाओं के लिए भी अवसरों की कमी नहीं है। आजकल महिला पत्रकार पुरुष पत्रकारों के मुकाबले अधिक छाई रहती हैं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि महिलाएं प्रत्येक कार्य कर सकती हैं। वे मीडिया में डेस्क से लेकर फील्ड तक कार्य कर सकती हैं। वे क्राइम रिपोर्टर भी बन सकती हैं।
कार्यक्रम में यह सभी लोग मौजूद रहे
कार्यक्रम के प्रारंभ में ISOMES की निदेशक तनुजा शंकर ने अतिथियों का स्वागत करने के साथ उनका परिचय भी कराया। कार्यक्रम में ISOMES एक्सप्रेस न्यूजपेपर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में न्यूज24 के मैनेजिंग एडिटर अजय आजाद, रीजनल हेड विजय शंकर, वरिष्ठ पत्रकार प्रभाकर मिश्रा, अभिलाष मिश्रा फैकल्टी भारती नागपाल, डॉ आरफा राजपूत, डॉ आशीष कुमार, अशरफ, सुंदर रावत, रोहित पाण्डेय आदि मौजूद रहे। सतेन्द्र सिंह चौहान और अबू आला की टीम ने तकनीकी कार्य को संभाला।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
3 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
4 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
4 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
5 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
7 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
9 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
9 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines