IIT In Tanzania: भारत के बाहर पहला भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) तंजानिया में खुलेगा। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने गुरुवार को कहा कि भारत के बाहर पहला आईआईटी परिसर तंजानिया के ज़ांज़ीबार में बनेगा। ज़ांज़ीबार में आईआईटी मद्रास के कैंपस निर्माण के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) साइन किया गया है।
इस समझौते पर बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर और ज़ांज़ीबार के राष्ट्रपति हुसैन अली म्विनी की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। जयशकर तंजानिया के दौरे पर हैं।
विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय ने कहा, “ये कैंपस भारत और तंजानिया के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती को दर्शाता है और भारत की ओर से पूरे अफ्रीका में लोगों के बीच बेहतर संबंध पर ध्यान केंद्रित करने की याद दिलाता है।”
इसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 सिफारिश करती है कि उच्च प्रदर्शन करने वाले भारतीय विश्वविद्यालयों को अन्य देशों में परिसर स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि तंजानिया और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी को मान्यता देते हुए, दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करके शैक्षिक साझेदारी के रिश्ते को औपचारिक रूप दिया गया है जो पार्टियों को ज़ांज़ीबार-तंजानिया में आईआईटी मद्रास के प्रस्तावित परिसर की स्थापना की रूपरेखा प्रदान करता है।
यह भी पढ़ेंः ‘सबको जवानी अच्छी लगती है’, एनआईटी दिल्ली में छात्र के सवाल के जवाब में बोले विदेश मंत्री जयशंकर
जंजीबार-तंजानिया कैंपस में अक्टूबर में लॉन्च होगा प्रोग्राम
जानकारी के मुताबिक, इस कैंपस में अक्टूबर में प्रोग्राम लॉन्च होगा। इसमें यूजी के 50 और पीजी के 20 स्टूडेंट्स को एडमिशन मिलेगा। बता दें कि इस कैंपस में एडमिशन के लिए भारतीय छात्र में आवेदन कर सकते हैं। यहां से पढ़ाई करने वाले छात्रों को आईआईटी मद्रास की डिग्री दी जा
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
3 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines