नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT Bombay) को 160 करोड़ रुपये का गुप्त दान मिला है। कहा जा रहा है कि ये दान IIT बॉम्बे के एक पूर्व छात्र की ओर से मिला है। पूर्व छात्र अपना नाम सामने नहीं आने देना चाहता। IIT बॉम्बे के डायरेक्टर सुभासिस चौधरी ने कहा कि ऐसा पहली बार है कि जब हमें किसी से गुप्त दान मिला है।
डायरेक्टर ने कहा कि शायद ही कभी किसी भारतीय संस्थान को गुप्त दान के रूप में इतनी बड़ी राशि मिली हो। उन्होंने कहा कि दानदाता को पता है कि जब वे शिक्षण संस्थान को पैसा देंगे, तो इसका उपयोग सही उद्देश्य के लिए किया जाएगा।
बता दें कि ये गुप्त दान ऐसे समय में आया है, जब इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी ने आईआईटी-बी को किश्तों में 85 करोड़ रुपये उपहार में दिए थे। जून 2023 में, उन्होंने 315 करोड़ रुपये का दान दिया था, जिससे आईआईटी-बी को उनका कुल उपहार 400 करोड़ रुपये हो गया था। आज तक भारत में किसी संस्थान को मिलने वाले दान की ये सबसे बड़ी रकम है।
रिसर्च के लिए संस्थान ने रखी अलग राशि
ये दान ऐसे समय में आया है, जब संस्थान कॉस्ट कटिंग से जूझ रहा है। साथ ही, विस्तार के लिए उच्च शिक्षा वित्तीय एजेंसी से ऋण ले रहा है। डायरेक्टर के मुताबिक, दान में मिली धनराशि का कुछ हिस्सा संस्थान के कैंपस में ग्रीन एनर्जी और रिसर्च सेंटर स्थापित करने में खर्च की जाएगी। जबकि कुछ हिस्सा संस्थान के नए बुनियादी ढांचे के निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा। इस राशि का बड़ा हिस्सा अनुसंधान के लिए अलग रखा जाएगा।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines