IIMCAA Awards 2025: नई दिल्ली में एक भव्य समारोह, मंच पर जुटे मीडिया जगत के दिग्गज और अचानक एक नाम गूंज उठता है नीलेश मिश्रा फिर दूसरा नाम अंशु गुप्ता। पूरे हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंजने लगती है। IIMCAA अवॉर्ड्स 2025 में इस साल कुछ खास होने वाला था और वही हुआ। पत्रकारिता और समाज सेवा में अद्भुत योगदान देने वाले इन दोनों दिग्गजों को ‘एलुमनाई ऑफ द ईयर’ का सबसे बड़ा सम्मान मिला। कौन-कौन बना इस ऐतिहासिक रात का हिस्सा? आइए जानते हैं…
IIMCAA अवॉर्ड्स में नीलेश मिश्रा और अंशु गुप्ता को मिला बड़ा सम्मान
नई दिल्ली में सोमवार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा 9वें IIMCAA अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। इस खास समारोह में प्रसिद्ध लेखक और गीतकार नीलेश मिश्रा तथा एनजीओ ‘गूंज’ के संस्थापक अंशु गुप्ता को संयुक्त रूप से ‘एलुमनाई ऑफ द ईयर’ के सम्मान से नवाजा गया। यह अवॉर्ड उनके समाज और मीडिया क्षेत्र में दिए गए शानदार योगदान के लिए दिया गया। इस साल IIMC से 25 साल पहले पास आउट हुए लगभग 80 पूर्व छात्र भी सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित किए गए, जो मीडिया और अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
सर्वप्रिय सांगवान को ‘जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर’ का सम्मान
BBC हिंदी की पत्रकार सर्वप्रिय सांगवान को ‘जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर’ का सम्मान दिया गया। वहीं इस बार कई दिग्गजों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया, जिनमें प्रो. अशोक ओगरा (दिल्ली), जह्नाबी फूकन (गुवाहाटी), सुजाता साबनीस (पुणे), प्रो. शंभूनाथ सिंह (तेजपुर) और डॉ. मेदिनी प्रसाद रॉय (दिल्ली) शामिल हैं। पब्लिक सर्विस अवॉर्ड जमशेदपुर SSP किशोर कौशल और सामाजिक कार्यकर्ता आदित्य वर्धन (गया) को दिया गया। इसके अलावा केतन तन्ना (महाराष्ट्र), सुधांशु कुमार पात्रो (ओडिशा) और मरिंदर मिश्रा (उत्तर प्रदेश) को ‘कनेक्टिंग एलुमनाई ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जबकि IIMCAA गुजरात कमेटी को ‘कनेक्टिंग चैप्टर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार दिया गया।
अलग-अलग कैटेगरी में दिए गए कई पुरस्कार
इस समारोह में कई अन्य मीडिया प्रोफेशनल्स को भी अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया। ‘पिलर्स ऑफ IIMCAA अवॉर्ड’ उत्तर प्रदेश के संतोष कुमार वाल्मीकि, दिल्ली के कल्याण रंजन और नितिन प्रधान, पंजाब की एलिस गुरम, महाराष्ट्र के ब्रज किशोर और कृष्णा पोफाले, और ओडिशा के ब्योमाकेश बिस्वाल को मिला। कई पत्रकारिता कैटेगरी में पुरस्कार दिए गए, जिसमें सर्वप्रिय सांगवान और पल्लव जैन को ‘एग्रीकल्चर रिपोर्टर ऑफ द ईयर’, संदीप राजवाड़े को ‘रिपोर्टर ऑफ द ईयर (पब्लिशिंग)’, अजटिका सिंह को ‘रिपोर्टर ऑफ द ईयर (ब्रॉडकास्टिंग)’, हर्षिता राठौर को ‘प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड दिया गया।
डिजिटल मीडिया और PR क्षेत्र में भी अवॉर्ड्स
इसके अलावा आर. संबन को ‘इंडियन लैंग्वेज रिपोर्टर ऑफ द ईयर (पब्लिशिंग)’, अनुज कुमार दास को ‘इंडियन लैंग्वेज रिपोर्टर ऑफ द ईयर (ब्रॉडकास्ट)’, पंकज बोरा को ‘एडी पर्सन ऑफ द ईयर’ और आशीष शुक्ला को ‘पीआर पर्सन ऑफ द ईयर’ का सम्मान मिला। पीआर और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में भी अवॉर्ड दिए गए, जिसमें ‘एवियन WE’ को ‘PR एजेंसी ऑफ द ईयर’ और ‘काइज़ेन’ को ‘डिजिटल एजेंसी ऑफ द ईयर’ चुना गया। इस भव्य समारोह में पत्रकारिता और मीडिया के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने वाले कई पेशेवरों को नकद पुरस्कार भी दिए गए, जो ₹50,000 से ₹1.50 लाख तक थे।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
10 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines