IGNOU TEE June 2023: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने 23 फरवरी, 2023 को इग्नू टीईई (IGNOU TEE) जून 2023 रिवाइज्ड टेंटेटिव डेटशीट जारी की है। जो उम्मीदवार जून 2023 की टर्म एंड परीक्षा में शामिल होंगे, वे इग्नू की आधिकारिक साइट ignou.ac.in के माध्यम से संशोधित डेटशीट देख सकते हैं।
IGNOU TEE June 2023 Exam Date
रिवाइज्ड डेट शीट के अनुसार, इग्नू टीईई परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा 1 जून से शुरू होगी और 6 जुलाई, 2023 को समाप्त होगी।
हालांकि, यह सिर्फ एक टेंटेटिव या संभावित डेट शीट है। इसमें परिवर्तन भी किया जा सकता है। जून 2023 टीईई परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा करने का पोर्टल 1 मार्च से खोला जाएगा। डेटशीट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन स्टोस से चेक कर सकते हैं।
IGNOU TEE June 2023 date sheet डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक
IGNOU TEE June 2023 2023: डेटशीट ऐसे करें डाउनलोड
- इग्नू की आधिकारिक साइट ignou.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध इग्नू टी जून 2023 रिवाइज्ड टेंटेटिव डेटशीट लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार तारीखों चेक कर सकते हैं।
- पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विवि (IGNOU) की स्थापना 1985 में हुई थी। इसका मुख्यायल नई दिल्ली में स्थित है। मुख्य कैम्प्स के अलावा इसके कई रीजनल ब्रॉन्च भी हैं। देश का यह सबसे बड़ा डिस्टेंस एजुकेशन संस्थान हैं और दुनिया का सबसे बड़ा विवि भी है। यहां पर पीएचडी तक के विभिन्न कोर्सेज संचालित किए जाते हैं। इग्नू के विभिन्न कोर्सेज में हर वर्ष लाखों की संख्या में अभ्यर्थी एडमिशन लेते हैं।
संबंधित खबरें
क्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
8 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 days agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
8 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
9 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines