IGNOU TEE December 2022: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में इग्नू टीईई दिसंबर 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की आज यानि 25 नवंबर 2022 आखिरी तारीख है। उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक साइट ignou.ac.in के माध्यम से टर्म एंड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इग्नू में विभिन्न कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि आज यानि 25 नवंबर, 2022 है।
बता दें उम्मीदवारों को प्रति कोर्स पर 1100 रुपये और 200 रुपये लेट फाइन देना होगा। इग्नू के बयान में कहा गया है कि “टीईई डीईसी-2022 के लिए 1100 रुपये लेट फाइन के साथ ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर है। वहीं इससे पहले ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर, 2022 तक थी, जिसे बढ़ाकर 15 नवंबर, 2022 कर दिया गया था।
IGNOU TEE December 2022: कैसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट- ignou.ac.in पर जाएं।
- दिसंबर टीईई 2022 के एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- नई विंडो में, व्यक्तिगत, शैक्षणिक योग्यता विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें, सबमिट के टैब पर क्लिक करें।
- इग्नू दिसंबर टीईई आवेदन पत्र डाउनलोड करें, और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
IGNOU TEE December 2022: परीक्षा की तारीख
दिसंबर टीईई परीक्षा 2 दिसंबर, 2022 से शुरू होगी और 5 जनवरी, 2023 को समाप्त होगी। परीक्षा का आयोजन 2 पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी, जबकि दोपहर की शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कराई जाएगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
3 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
6 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 day agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines