CUET UG 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) हर साल कृषि और विज्ञान में स्नातक डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से आईसीएआर ((ICAR UG) यूजी परीक्षा आयोजित करती है। हालाँकि, NTA ने ICAR AIEEE UG को बंद करने और CUET 2023 के माध्यम से कृषि विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने का निर्णय लिया है।
20 फीसदी सीटों पर होगा एडमिशन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने हाल ही में जारी किए गए एक नोटिफिकेशन में इसकी जानकारी दी है। इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रिकल्चरल रिसर्च (ICAR) अब अपने यहां एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, अंडरग्रेजुएट या कहें CUET UG का इस्तेमाल करेगा। सीयूईटी यूजी के जरिए एकेडमिक सेशन 2023-24 में ऑल इंडिया कोटा की 20 फीसदी सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा।
और पढ़िए – CTET Result 2023 Declared: सीटीईटी का परिणाम घोषित, यहां Direct Link से देखें स्कोर
ICAR AIEEE UG प्रोसेस को किया बंद
एनटीए की तरफ से ही ICAR AIEEA और CUET एंट्रेंस टेस्ट करवाए जाते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा हर साल एग्रिकल्चर और अलाइड साइंस की यूजी डिग्री में एडमिशन के लिए ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जाम के जरिए ICAR UG Exam करवाए जाते हैं। हालांकि, NTA ने ICAR AIEEE UG को बंद करने और CUET 2023 के जरिए एग्रिकल्चरल यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेने का फैसला किया है। नोटिस के मुताबिक, AIEEA के जरिए ICAR UG Admission किए जाते हैं। लेकिन इस साल छात्रों को CUET देना होगा।
NTA ने जारी किया ऑफिसियल नोटिफिकेशन
एनटीए ने एक नोटिफिकेशन जारी कर बताया, ‘ICAR की तरफ अब फैसला किया गया है कि कुछ यूजी कोर्सेज में एडमिशन कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के जरिए किया जाएगा। अब तक एडमिशन ICAR-AIEEA के जरिए होता था। नए नियम एकेडमिक ईयर 2023-24 से लागू होंगे।
सीयूईटी यूजी के रजिस्ट्रेशन जारी
नोटिफिकेशन में आगे कहा गया, ‘इस तरह एकेडमिक ईयर 2023-24 से ICAR ऑल इंडिया कोटा की 20 फीसदी सीटों पर एग्रिकल्चर और अलाइड सब्जेक्ट में ICAR-AIEEA (UG) के जरिए एडमिशन नहीं होगा। इसके लिए सीयूईटी का इस्तेमाल किया जाएगा।’ सीयूईटी यूजी के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस जारी है। इच्छुक छात्र 12 मार्च तक cuet.samarth.ac.in पर जाकर एप्लिकेशन फॉर्म सब्मिट कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
आज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
8 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines