Goa Board 12th Result 2023: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने आज, 6 मई, 2023 को गोवा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है।
उम्मीदवार जो कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे परिणाम जीबीएसएचएसई की आधिकारिक साइट gbshse.in या results.gbshsegoa.net पर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपना सीट नंबर या रोल नंबर दर्ज करना होगा। रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे देख सकते हैं।
संगुएम तालुक ने किया टॉप
इस साल कुल पास प्रतिशत 95.46 फीसदी रहा है। लड़के का पास प्रतिशत 95.03% और लड़की का पास प्रतिशत 95.88% रहा है। गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में संगुएम तालुक ने 98.63% के साथ टॉप किया है।
रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
गोवा बोर्ड कक्षा 12 या HSSC परीक्षा बोर्ड द्वारा दो टर्म में आयोजित की गई थी- टर्म 1 10 नवंबर से 25 नवंबर 2022 तक आयोजित की गई थी और टर्म 2 15 मार्च से 31 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। इस साल कुल 19802 उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं। जिसमें 9930 लड़के और 9872 लड़कियां हैं।
Goa Board 12th Result 2023: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in या results.gbshsegoa.net पर जाएं।
- होम पेज पर ‘Results’ पर क्लिक करें और ड्रॉप डाउन में ‘Result 2023’ पर क्लिक करें।
- यहां ‘Get Result’ पर क्लिक करें।
- अब ‘HSSC Result 2023’ पर क्लिक करें।
- अपना सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स और जन्म तिथि दर्ज करें।
- आपकी ऑनलाइन मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी, इसे चेक करें।
- डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें व प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।
कब और कहां मिलेगी 12वीं की मार्कशीट?
रिजल्ट जारी होने के बाद 12वीं क्लास की ऑनलाइन मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी लेकिन ओरिजनल मार्कशीट छात्रों के संबंधित स्कूलों से ही मिलेगी। जानकारी के अनुसार, छात्रों की मार्कशीट 08 मई सुबह 9 बजे से डाउनलोड करने के लिए स्कूलों के लिए उपलब्ध होगी। स्टूडेंट्स अपने स्कूल से संपर्क कर अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
19 hrs agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
21 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
23 hrs agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
5 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
5 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
6 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
9 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines