DUET PG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने आज विश्वविद्यालय में पीजी कोर्सेज में प्रवेश के लिए प्रवेश का शेड्यूल जारी किया हैं। पहली प्रवेश लिस्ट 30 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जारी की जाएगी।
उम्मीदवार 1 दिसंबर सुबह 10 बजे से 3 दिसंबर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 1 दिसंबर से 4 दिसंबर के बीच दोपहर 1 बजे तक आवेदकों के प्रवेश वेरिफिकेशन करना है। प्रथम मेरिट लिस्ट के विरुद्ध प्रवेश शुल्क 4 दिसम्बर रात्रि 11:59 बजे तक है।
शेड्यूल के अनुसार, दूसरी मेरिट लिस्ट 7 दिसंबर को जारी की जाएगी और प्रवेश प्रक्रिया 8 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी। तीसरी मेरिट लिस्ट 12 दिसंबर 2022 को जारी की जाएगी और इस सूची के खिलाफ प्रवेश प्रक्रिया 15 दिसंबर 2022 को समाप्त होगी।
DUET PG Admission 2022 schedule direct link
DU PG Admission 2022: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – pgadmission.uod.ac.in पर जाएं।
- अपनी पंजीकरण आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग-इन करें।
- कॉलेज और पाठ्यक्रम जैसे आवश्यक विवरण भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन पत्र जमा करें और डाउनलोड करें।
28 शहरों में हुई थी परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 24 नवंबर को पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (DUET) की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी। DUET परिणाम 22 नवंबर को घोषित किया गया था। परीक्षा 17 अक्तूबर से 21 अक्तूबर, 2022 तक 28 शहरों में आयोजित की गई थी।
विश्वविद्यालय इस वर्ष पीजी कोर्सेज के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (DUET) 2022 के माध्यम से छात्रों का प्रवेश ले रहा है। अगले साल से, विश्वविद्यालय पीजी प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2022 को अपनाएगा।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
1 day agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
5 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
7 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
8 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
10 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
11 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines