DU UG Merit List 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ने डीयू यूजी सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया को बुधवार तक के लिए टाल दिया है। डीयू यूजी मेरिट लिस्ट जो आज जारी होने वाली थी, अब DU CSAS प्रवेश पोर्टल, ugadmission.uod.ac.in या du.ac.in पर 19 अक्टूबर, 2022 को अपलोड की जाएगी।
डीयू यूजी की पहली मेरिट लिस्ट जारी करने को स्थगित करने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ सेंट स्टीफंस कॉलेज की याचिका पर सुनवाई करने की घोषणा के बाद लिया गया था, जिसमें बुधवार को दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रवेश नीति का पालन करने के लिए कहा गया था।
DU UG Admission 2022: यहां देखें जरूरी नोट्स
उच्च न्यायालय ने कॉलेज को डीयू प्रवेश नीति का पालन करने के लिए कहा है, जिसके अनुसार अपने यूजी कोर्सेज में नॉन-माइनॉरिटी छात्रों को प्रवेश देते समय कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET)-2022 के स्कोर को 100 प्रतिशत वेटेज देना होगा। हालांकि, सेंट स्टीफंस कॉलेज सीयूईटी को केवल 85 फीसदी वेटेज देना चाहता है और इंटरव्यू को 15 फीसदी वेटेज हर कैटेगरी में छात्रों को एडमिशन देने के लिए देना चाहता है।
.
उम्मीदवारों के लिए आवंटित सीट को स्वीकार करने की विंडो 19 अक्टूबर को सक्रिय होने वाली थी, हालांकि, डीयू यूजी की पहली अलॉटमेंट प्रक्रिया में देरी की उम्मीद है। डीयू शैक्षणिक कैलेंडर 2022-23 के अनुसार, सभी पहला वर्ष के यूजी कोर्सेज के लिए कक्षाएं 2 नवंबर, 2022 से शुरू होंगी। छात्रों के लिए डीयू की प्रैक्टिकल एग्जाम 17 फरवरी से 26 फरवरी, 2023 तक शुरू होगी। इसके बाद 27 फरवरी से 15 मार्च थ्योरी एग्जाम होगी।
डीयू यूजी प्रवेश 2022 के लिए आवेदनों की कुल संख्या में इस वर्ष लगभग 40 प्रतिशत की गिरावट आई है। पीटीआई ने बताया कि सीबीएसई से दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी प्रवेश पाने वाले छात्रों का प्रतिशत पिछले साल की तुलना में लगभग 1.5 प्रतिशत बढ़ गया है, जबकि केरल और हरियाणा सहित अन्य राज्य बोर्डों के आवेदकों ने काफी गिरावट दर्ज की है।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
23 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
1 day agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
5 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
6 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
7 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
8 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
10 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
11 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines