हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

DU NCWEB Admission 2022: दूसरी कट ऑफ लिस्ट के खिलाफ रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट आज, ऐसे करें अप्लाई

विज्ञापन
DU NCWEB Admissions 2022

DU NCWEB Admission 2022: गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) 4 नवंबर को दूसरी कट-ऑफ के खिलाफ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद कर देगा। दूसरी कट-ऑफ में चयनित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ncwebadmission.uod.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। NCWEB आवेदन प्रक्रिया 2 नवंबर को शुरू हुई थी।

अभी पढ़ें – PSEB Class 10 supplementary Result 2022: पंजाब बोर्ड 10वीं के सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक

NCWEB पोर्टल- ncwebadmission.uod.ac.in पर आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को आवेदक का पूरा नाम, ईमेल, पासवर्ड, मोबाइल नंबर का विवरण दर्ज करना होगा। कॉलेज को दूसरी कट ऑफ के तहत प्रवेश के लिए 5 नवंबर, 2022 तक मंजूरी पूरी करनी है। दूसरी कट ऑफ के खिलाफ उम्मीदवारों द्वारा भुगतान की अंतिम तिथि 6 नवंबर, 2022 तक है।

विज्ञापन

DU NCWEB Admission 2022: ऐसे करें अप्लाई

  • आधिकारिक वेबसाइट- ncwebadmission.uod.ac.in पर जाएं।
  • NCWEB 2nd Cut-Off पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • ईमेल, पासवर्ड, कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • सत्यापन के बाद दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • NCWEB आवेदन पृष्ठ डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

अभी पढ़ें – Goa NEET UG counselling: विभिन्न कोर्सेज के लिए गोवा नीट यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, यहां करें चेक

जानें कट-ऑफ

दिल्ली विश्वविद्यालय ने 1 नवंबर को एनसीडब्ल्यूईबी की दूसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी की थी। बीकॉम कोर्सेज के लिए उच्चतम कट-ऑफ मिरांडा हाउस में 92 प्रतिशत थी, उसके बाद हंसराज कॉलेज- 91 प्रतिशत, जीसस एंड मैरी कॉलेज- 90 प्रतिशत थी। मिरांडा हाउस में बीए प्रोग्राम के लिए सबसे ज्यादा कट-ऑफ 91 फीसदी रही।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola