DNB PGCET 2023 Result: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज, (NBEMS) कल 22 मई, 2023 को DNB PGCET 2023 का रिजल्ट जारी करेगा। जो उम्मीदवार पोस्ट डिप्लोमा सेंट्रलाइज्ड एंट्रेंस टेस्ट के लिए उपस्थित हुए हैं, वे NBE की आधिकारिक साइट natboard.edu.in के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
प्रवेश परीक्षा 23 अप्रैल, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा और छोड़ दिए प्रश्न के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
बता दें कि डीएनबी-पीडीसीईटी एक रैंकिंग परीक्षा है और सभी उपस्थित उम्मीदवारों के लिए विशेषता-वार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। परीक्षा में पर्सेंटाइल या अंकों के पर्सेमटेंज में कोई न्यूनतम क्राइटेरिया नहीं होगा। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों को फॉलो कर सकते हैं।
DNB PGCET 2023 Result: ऐसे करें चेक
- एनबीई की आधिकारिक साइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध डीएनबी पीजीसीईटी 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
18 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines