आज दिल्ली यूपी और पूरे एनसीआर में घना कोहरा और भयंकर ठंड है. सोमवार 29 दिसंबर को दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बहुत ज्यादा ठंड रहने की संभावना जताई है. IMD के अनुसार हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी तक रात/सुबह के घंटों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की बहुत ज्यादा संभावना है. दिल्ली NCR में, सोमवार सुबह कुछ जगहों पर घना कोहरा और कुछ अलग-अलग जगहों पर बहुत घना कोहरा देखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें : Is Bank Open Today: आज बैंक बंद हैं या खुले? चेक करें अपने शहर का स्टेटस
सोमवार को उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि क्या दिल्ली-एनसीआर में आज सोमवार 29 दिसंबर को स्कूल खुले रहेंगे या बंद रहेंगे?
स्कूलों में आज छुट्टी है या नहीं ?
तो आपको बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को घोषणा की कि राज्य में ठंड के कारण क्लास 12 तक के सभी स्कूल 1 जनवरी तक बंद रहेंगे.PTI की रिपोर्ट के अनुसार, एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि यह आदेश राज्य भर के सभी ICSE, CBSE और UP बोर्ड स्कूलों पर लागू होगा.
यह भी पढ़ें : Year Ender : 2025 में अमेरिका नहीं, सऊदी अरब ने सबसे ज्यादा भारतीयों को किया डिपोर्ट
दूसरी ओर कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए, नोएडा के जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है. दिल्ली, नोएडा और गुड़गांव के ज्यादार स्कूल पहले ही सर्दियों की छुट्टियों के लिए बंद हो चुके हैं. पहले से तय विंटर वेकेशन शेड्यूल के कारण कई संस्थानों में रेगुलर क्लास नहीं लगेंगी. हालांकि, कई स्कूलों में अभी छुट्टी नहीं हुई है, इसलिए माता-पिता को सही तारीखों के लिए अलग-अलग स्कूलों का कैलेंडर देखना चाहिए.
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
3 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
3 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
4 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
6 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
7 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
8 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
8 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines