सेंट्रल, स्टेट, डीम्ड और कई प्राइवेट यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए CUET-UG 2026 के रजिस्ट्रेशन की आखिरी डेट 30 जनवरी है. ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए NTA की ओर से CUET-UG एग्जाम करवाया जाता है. इसका रजिस्ट्रेशन 03 जनवरी से शुरू हुआ था, 30 जनवरी तक इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा. लेकिन पिछले तीन बार का पैटर्न देखें तो हर साल रजिस्ट्रेशन की डेट आगे बढ़ाई गई है. अब कई छात्रों के दिमाग में यह सवाल पैदा हो रहा है कि क्या इस बार भी रजिस्ट्रेशन की डेट आगे बढ़ाई जाएगी?
अभी तक रजिस्ट्रेशन की डेट आगे बढ़ाने को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है. ऐसे में छात्रों के लिए सलाह है कि वे आखिरी वक्त का इंतजार ना करें. डेडलाइन से पहले ही अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें. वरना आखिरी वक्त में हो सकता है कि वेबसाइट पर ओवरलोड की वजह या दूसरी वजहों से आप रजिस्ट्रेशन ही ना कर पाएं.
CUET-UG 2026 के लिए फीस पेमेंट की आखिरी डेट 31 जनवरी है. 2 फरवरी को फॉर्म करेक्शन की विंडो ओपन होगी. इसके जरिए छात्र 4 फरवरी तक अपने फोर्म में करेक्शन कर सकते हैं. जो छात्र NTA की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करेगा वही इसका एग्जाम दे पाएगा. CUET-UG 2026 के एग्जाम 11 मई से 31 मई के बीच में होंगे.
बता दें, साल 2025, 2024 और 2023 तीनों बार CUET-UG 2026 एग्जाम की रजिस्ट्रेशन डेट आगे बढ़ाई गई थी. साल 2025 में रजिस्ट्रेशन की आखिरी डेट 22 मार्च थी, जिसके बढ़ाकर 24 मार्च कर दिया गया था. ऐसे ही 2024 में रजिस्ट्रेशन की डेट 26 मार्च थी, जिसे बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया था. इस साल दो बार डेट आगे बढ़ाई गई थी. 31 मार्च को बढ़ाकर 5 अप्रैल कर दिया गया था. साल 2023 में आखिरी डेट 12 मार्च को बढ़ाकर 11 अप्रैल कर दिया गया था.
ऐसे करें CUET-UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन-
- सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट www.cuet.nta.nic.in पर जाएं.
- वेबसाइट पर ‘New Registration’ ऑप्शन पर क्लिक करें.
- इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए इंस्ट्रक्शन और प्रोसेस ध्यान से पढ़ें.
- फिर फॉर्म में अपनी बेसिक जानकरी भरें.
- इसके बाद अपनी शैक्षणिक, व्यक्तिगत या कॉन्टेक्ट डिटेल भरें.
- अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद फीस भरें.
- फीस भरने के बाद कंफर्मेशन पेज सेव करके प्रिंट निकाल लें.
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines