CUET UG 2023 Exam: CUET UG 2023 Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा अंडरग्रेजुएट में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) देशभर में 21 से 6 मई तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जा रहा है। भारत भर के 295 शहरों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर लगभग 14.99 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे।
वहीं NTA ने CUET-UG 2023 परीक्षा को जम्मू-कश्मीर में 26 मई और मणिपुर में 29 मई तक के लिए टाल दिया है। एजेंसी ने कहा कि मणिपुर पर फैसला राज्य में हाल में हुई हिंसा के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए लिया गया है।
यूजीसी अध्यक्ष का बड़ा फैसला
यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने कहा कि NTA उन उम्मीदवारों को सेंटर अलॉट करने के लिए श्रीनगर में एक अस्थायी केंद्र स्थापित करने की संभावना तलाश रहा है, जिन्हें बाहर सेंटर अलॉट किए गए हैं। मणिपुर में इस महीने की शुरुआत में हिंसा के कारण माहौल खराब हुआ था। इसी वजह से परीक्षा को एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है और छात्रों के पास अभी भी केंद्र बदलने का विकल्प है।
जम्मू और कश्मीर के उम्मीदवारों के लिए
जम्मू और कश्मीर में 21, 22, 23 और 24 मई को 18012 उम्मीदवार 12 एग्जाम सेंटर पर एग्जाम देंगे। जम्मू में 03, श्रीनगर में 05, बारामूला में 02, सांबा और पुलवामा में एक-एक एग्जाम सेंटर हैं, जबकि 25, 26, 27 और 28 मई को 44425 उम्मीदवार जम्मू और कश्मीर के 15 एग्जाम सेंटर्स पर सीयूईटी यूजी एग्जाम देंगे। कुछ उम्मीदवार दूसरे राज्य में हैं, उनके लिए श्रीनगर में अस्थायी परीक्षा केंद्र स्थापित किया जाएगा।
झारखंड उम्मीदवारों के लिए
वहीं झारखंड में 21, 22, 23 और 24 मई को 52793 उम्मीदवार 19 एग्जाम सेंटर और 25, 26, 27 और 28 मई को 77797 उम्मीदवार 14 एग्जाम सेंटर पर परीक्षा देंगे। इनमें से उम्मीदवारों को पास के राज्य में परीक्षा देने की मंजूरी दी जाएगी। हालांकि एनटीए ने एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी थी ताकि उम्मीदवार समय पर अपने एग्जाम सेंटर वाले राज्य में पहुंच सके।
मणिपुर में हुई हिंसा के बाद होगा फैसला
वहीं मणिपुर में 3697 उम्मीदवारों ने सीयूईटी यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। मणिपुर हिंसा के बाद लॉ एंड ऑर्डर को देखते हुए स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन की बातचीत के बाद उम्मीदवारों को दिल्ली, गुवाहाटी समेत अन्य राज्यों में एग्जाम सेंटर चुनने का विकल्प दिया है। एनटीए ने राज्य प्रशासन के परामर्श से कानून व्यवस्था की स्थिति की सावधानीपूर्वक समीक्षा की है।
राज्य प्रशासन ने एनटीए को सीयूईटी यूजी एग्जाम 29 मई के बाद आयोजित कराने की सलाह दी है। 21 से 24 मई को होने वाली परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं और 25 से 28 मई को होने वाली एग्जाम इंटीमेशन स्लिप जारी की गई है, वे एनटीए को 011-40759000/011-69227700 या ईमेल आईडी cuet-ug@nta.ac.in पर एग्जाम सिटी चेंज करने के लिए संपर्क कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड जारी
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि सीयूईटी 2023 के लिए एडमिट कार्ड शुक्रवार (19 मई) को जारी कर दिए गए हैं। जिन लोगों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे परीक्षा हॉल में उपस्थित होने के लिए अपने हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट – cuet.samarth.ac.in पर जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines