First Woman IAS: इंडिया में यूपीएससी की टफ इग्जाम को पास करना हर किसी का ख़्वाब होता है। भारत में यूपीएससी परीक्षा का बहुत क्रेज है। जो भी बच्चा कभी स्टूडेंट रहा है, उसकी तमन्ना कभी न कभी यूपीएससी इग्जाम को क्रैक करने की जरूर रही होगी। यूपीएससी की परीक्षा को पास करने के वाले कैंडिडेट्स को उनकी रैंक के आधार पर आईएएस, आईपीएस और आईएफएस जैसे पोस्ट दिए जाते हैं। इसके अलावा भी कई और पोस्ट होते हैं।
40-50 साल पहले महिलाओं के लिए यूपीएससी परीक्षा को क्रैक आसान नहीं
एक ज़माने में महिलाओं का इस परीक्षा में भागीदारी बहुत कम होता था। पर, आज के समय में महिलाएं उसी यूपीएससी परीक्षा में टॉप कर रही हैं। महिलाएं सिर्फ यूपीएससी ही नहीं, बल्कि हर उस इग्जाम में बेस्ट परफॉर्मेंस दे रही हैं जिनमें वो पार्टिसिपेट कर रही हैं। पर, सोचिए आज से 40-50 साल पहले क्या महिलाओं के लिए यूपीएससी परीक्षा को क्रैक करना इतना आसान था? लोगों को यह तो पता है कि भारत के पहले आईएस रविंद्र नाथ टैगोर के बड़े भाई सत्येन्द्र नाथ टैगोर थे लेकिन यह बहुत कम लोग जानते हैं कि पहली आईएएस अधिकारी कौन थीं? आज हम उसी महान महिला अधिकारी के बारे में बात करने जा रहे हैं।
अन्ना राजम मल्होत्रा ने भारत की पहली महिला आईएएस होने का गौरव प्राप्त किया
भारत की पहली महिला आईएएस के रूप में हम अन्ना राजम मल्होत्रा को जानते हैं। अन्ना राजम का जन्म केरल राज्य में 27 जुलाई 1927 को हुआ था। इन्होंने अपनी पढ़ाई मद्रास विश्वविद्यालय से की थी। इन्होंने सिविल सेवा परीक्षा को पास करने का विचार किया और उसकी तैयारी में पूरी मेहनत से जुट गईं।
एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस की परीक्षा
अन्ना राजम ने 1951 में इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस की परीक्षा में भाग लिया। बता दें कि अन्ना राजम ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा को पास कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रथम महिला आईएएस अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया। बहुत कम लोगों को जानकारी है कि अन्ना राजम का शुरुआती नाम अन्ना जार्ज था।
पद्मभूषण अवॉर्ड से सम्मानित
अन्ना राजम मल्होत्रा को साल 1989 में भारत सरकार द्वारा प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए पद्मभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद आज से कुछ वर्षों पहले 17 सितंबर 2018 को उनका निधन हो गया।
टैलेंटेड स्टूडेंट
अन्ना अपने बचपन के दिनों से ही एक टैलेंटेड स्टूडेंट थीं। अन्ना राजम ने तब के दौर में बतौर महिला यूपीएससी को चैलेंज के रूप में लिया था। पहले प्रयास में ही आईएएस के लिए बन जाना,इतना आसान काम नहीं था लेकिन अन्ना राजम ने इसे कर दिखाया। अन्ना राजम मल्होत्रा ने आईएएस आफिसर बनकर देश की महिलाओं को यूपीएससी का ख़्वाब देखने के लिए प्रेरित किया। अन्ना मल्होत्रा की लाइफ अपने आप में मोटिवेशनल सिलेबस है। एक महिला के रूप में जिस समय अन्ना मल्होत्रा जिस दौर में आईएएस अफसर बनी थीं, तब बहुत लोग इस परीक्षा से अनजान होंगे। उन्होंने अपने पूरे कैरियर में एक से बढ़कर एक महत्वपूर्ण पोस्ट पर काम किया। आज वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी उपलब्धियां हर समय लोगों को मोटिवेट करती रहेंगी।
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
1 day agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
1 day agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
1 day agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
2 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
5 days agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
5 days ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
5 days agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
10 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
10 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines