ISC ICSE Board Exam 2023: भारतीय माध्यमिक शिक्षा प्रमाणपत्र (ICSE) कक्षा 10 और कक्षा 12 की वार्षिक परीक्षा 2023 की डेट शीट हाल ही में आधिकारिक वेबसाइट- cisce.org पर जारी की गई है।
शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 10 या आईसीएसई परीक्षाएं 27 फरवरी, 2023 से शुरू होंगी और 29 मार्च, 2023 को समाप्त होंगी। परीक्षा की अवधि हर दिन 2 घंटे है और कुछ दिन परीक्षा सुबह 11 बजे और कुछ दिन सुबह 9 बजे से शुरू होगी।
कक्षा 12 या ISC परीक्षा 13 फरवरी, 2023 से अंग्रेजी के पेपर I के साथ शुरू होगी। परीक्षा की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2023 है। परीक्षा की अवधि 3 घंटे है और अधिकांश दिनों में परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे शुरू होगी। दोपहर 1:45 बजे छात्रों को पेपर बांट दिया जाएगा।
ICSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं अंग्रेजी भाषा – अंग्रेजी पेपर 1 से शुरू होंगी और जीव विज्ञान – विज्ञान पेपर 3 के साथ समाप्त होंगी। और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं अंग्रेजी भाषा – अंग्रेजी पेपर 1 से शुरू होंगी और पर्यावरण विज्ञान के पेपर के साथ समाप्त होंगी।
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए छात्रों को परीक्षा के दिन सीआईएससीई के दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना चाहिए।
एग्जाम के लिए जरूरी गाइडलाइन्स
- 5 मिनट पहले ही एग्जामिनेशन हॉल में बैठना अनिवार्य।
- रीडिंग के दस मिनट शुरू होने से पहले अपनी सीट ले लें।
- जो कैंडिडेट परीक्षा हॉल में देरी से पहुंचता है उसे लेट होने का वैलिड रीजन बताना होगा।
- कुछ एक्सेप्सनल केसेस को छोड़कर उन स्टूडेंट्स को पेपर किसी भी हाल नहीं दिया जाएगा जो आधा घंटा से ज्यादा लेट हैं।
- कैंडिडेट्स को एग्जामिनेशन हॉल तब तक छोड़ने की अनुमति नहीं मिलेगी जब तक कि पेपर खत्म नहीं हो जाता।
- परीक्षा से संबंधित अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी पाने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
17 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
19 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
5 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
6 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
7 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
7 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
9 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
11 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines