हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

CEED 2023 Result: कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन परीक्षा के परिणाम घोषित, यहां Direct Link से करें चेक

विज्ञापन
CEED 2023 Result

CEED 2023 Result: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे ने आज, 7 मार्च को कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (CEED 2023) परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ceed.iitb.ac.in पर परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवार अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके परिणाम पोर्टल पर लॉग इन करके एग्जाम स्कोर देख सकते हैं।

सीईईडी 2023 परीक्षा 22 जनवरी, 2023 को आयोजित की गई थी। आईआईटी बॉम्बे ने पहले सीईईडी 2023 प्रश्न पत्र के साथ फाइनल आंसर-की 30 जनवरी 2023 को जारी की थी। ड्राफ्ट की 24 जनवरी 2023 को जारी की गई थी।

CEED 2023 Result चेक करने का सीधा लिंक

विज्ञापन

CEED 2023 Result: इन स्टेप्स से करें चेक

  • CEED की आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सीईईडी 2023 परिणाम स्क्रीन पर जारी किया जाएगा।
  • डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए परिणाम का प्रिंटआउट लें।

और पढ़िए – NEET में छात्र को मिले 99.90 परसेंटाइल अंक, फिर भी रद्द हो गया एडमिशन, जानें वजह

इस तरह जारी किए जाएंगे स्कोरकार्ड

उम्मीदवार ध्यान दे कि केवल 11 मार्च, 2023 से ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा, सीईईडी 2023 स्कोर कार्ड 13 जून, 2023 के बाद डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं होगा और इसकी हार्ड कॉपी किसी भी उम्मीदवार को नहीं भेजी जाएगी।

विज्ञापन

पार्ट-ए अंक उन सभी उम्मीदवारों के लिए जारी किए जाएंगे जो परीक्षा में सफलतापूर्वक उपस्थित हुए हैं और पार्ट-बी अंक केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए जारी किए जाएंगे। सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एक रैंक मिलेगी।

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola