CBSE Exam 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। निजी छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने की तिथि बढ़ा दी गई है। अगले साल की बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी लोग सीबीएसई की वेबसाइट cbse.gov.in पर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।
सीबीएसई बोर्ड का नया अपडेट
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, बोर्ड ने छात्रों से विभिन्न रिप्रजेंटेशन प्राप्त करने के बाद अंतिम तिथि बढ़ा दी है। सीबीएसई के नये अपडेट के अनुसार, कक्षा 10 और 12 के निजी छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने की तारीख बिना लेट फीस के 18 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।वे सभी छात्र जो 18 अक्टूबर तक परीक्षा जमा करने का मौका चूक गए हैं, वे लेट फीस के साथ 25 अक्टूबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं। लेट फीस के साथ 10वीं और 12वीं परीक्षा फॉर्म जमा करने की विंडो cbse.gov.in 19 अक्टूबर को खुलेगी।
परीक्षा में कंपार्टमेंट छात्रों को भी मौका
निजी छात्रों के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू हुई। बोर्ड द्वारा 5 सितंबर को साझा की गई जानकारी के अनुसार, जिन छात्रों को परीक्षा में कंपार्टमेंट में रखा गया है। प्रथम अवसर कंपार्टमेंट परीक्षा में कंपार्टमेंट, 2018, 2019, 2020, 2021 और 2022 के असफल/आवश्यक रिपीट छात्र, 2023 के उत्तीर्ण छात्र जो एक या अधिक विषयों में अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, 2022, 2023 के उत्तीर्ण छात्र जो जो अतिरिक्त विषय आदि में शामिल होना चाहते हैं वे अपना परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं। प्राइवेट छात्रों के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 फरवरी/मार्च/अप्रैल में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर बने रहने की सलाह दी गई है।
संबंधित खबरें
घोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
6 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
5 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
5 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
5 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
6 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
8 days agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines