CBSE Class 10, 12 practical exam 2023 schedule: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेट्स घोषित कर दी हैं। बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 जनवरी, 2023 से 14 फरवरी, 2023 तक आयोजित की जाएंगी।
बोर्ड ने जारी किया जरूरी निर्देश
- बोर्ड ने आगे स्कूलों को 02 जनवरी से 14 फरवरी, 2023 के बीच छात्रों के स्कोर/इंटरनल ग्रेड अपलोड करने का निर्देश दिया है। छात्र प्रैक्टिकल परीक्षाओं/परियोजना मूल्यांकन/आंतरिक मूल्यांकन में उपस्थित हो सकते हैं।
- जारी नोटिस में कहा गया है, ‘सभी छात्रों को सूचित करें कि उन्हें बताए गए शेड्यूल के दौरान ही प्रैक्टिकल परीक्षाओं में उपस्थित होना होगा। किसी भी कारण से परीक्षा के दिन अनुपस्थित रहने वाले छात्रों की परीक्षा तय डेट्स के भीतर फिर से शेड्यूल किया जाएगा।
और पढ़िए – सीटीईटी परीक्षा का शेड्यूल जारी, 28 दिसंबर से 7 फरवरी तक होगी परीक्षा
- बोर्ड ने कहा है कि यदि कोई छात्र प्रैक्टिकल परीक्षा में अनुपस्थित रहता है, तो छात्र को रिजल्ट में अनुपस्थित चिह्नित किया जाएगा और यदि कोई छात्र की प्रायोगिक परीक्षा किसी अन्य तिथि को आयोजित की जानी है, तो उसे अनुपस्थित के बजाय ‘पुनर्निर्धारित’ के रूप में चिन्हित किया जाएगा।
- स्कूल को तय शेड्यूल के दौरान ही री-शेड्यूल के रूप में चिह्नित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा फिर से आयोजित करने की अनुमति दी जाएगी। नीचे दिए लिंक से सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल की डेटशीट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE 10th 12th Practical Exam Schedule Direct Link
और पढ़िए – एपी इंटर प्रथम और दूसरे वर्ष की डेटशीट जारी, यहां Direct Link से करें डाउनलोड
CBSE 10th 12th Practical Exam Schedule 2023: ऐसे करें चेक
- सीबीएसई बोर्ड प्रैक्टिकल शेड्यूल चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Main Website के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद Preparation for Practical Examination/Internal Assessments/Project for Class X/XII, 2022-23 के लिंक पर जाएं।
- अब शेड्यूल पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
- इसे चेक करने के बाद प्रिंट ले लें।
संबंधित खबरें
जारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
1 hr agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
19 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines