हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

CBSE का बड़ा फैसला, साल में 2 बार होंगी 10वीं की परीक्षाएं; जानें कब से लागू होगा यह नियम?

CBSE New Rule: सीबीएसई बोर्ड ने अगले साल से 10वीं कक्षा के एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

विज्ञापन

CBSE New Rule: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) एकेडमिक ईयर 2026-2027 से 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित करेगा। इसके साथ ही संबद्ध 260 विदेशी स्कूलों के लिए ग्लोबल करिकुलम शुरू करेगा। आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्लोबल करिकुलम लॉन्च करने पर फैसला लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दसवीं कक्षा के लिए 2026-2027 से ही यह एग्जाम ईयर में दो बार कंडक्ट की जाएंगी। इसके साथ ही, सीबीएसई संबद्ध 260 विदेशी स्कूलों के लिए ग्लोबल करिकुलम शुरू करेगा। इस संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की ओर से एक पोस्ट शेयर किया गया है।

इसमें लिखा हुआ है कि स्टूडेंट्स के लिए स्ट्रेस फ्री लर्निंग एनवायरनमेंट बनाना सरकार के लिए अहम फोकस में से एक है। एग्जामिनेशन इम्प्रूवमेंट और रिफॉर्म इस दिशा में एक जरूरी कदम है। इसे आगे बढ़ाते हुए सेक्रेटरी स्कूल एजुकेशन, सीबीएसई अध्यक्ष के साथ मंत्रालय और सीबीएसई के अन्य अधिकारियों के साथ “साल में दो बार सीबीएसई परीक्षाओं के संचालन” पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। अब इसका ड्राफ्ट स्कीम जल्द ही सीबीएसई द्वारा पब्लिक कंसल्टेशन के लिए रखा जाएगा।

स्टूडेंट्स को देना है स्ट्रेस फ्री लर्निंग एनवायरनमेंट

इस पोस्ट में लिखा गया है कि स्टूडेंट्स के लिए स्ट्रेस फ्री लर्निंग एनवायरनमेंट क्रिएट करना सरकार के लिए अहम फोकस में से एक है। एग्जामिनेशन इम्प्रूवमेंट और रिफॉर्म इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसे आगे बढ़ाते हुए, सेक्रेटरी स्कूल एजुकेशन, सीबीएसई चेयरमैन के साथ मंत्रालय और सीबीएसई के अन्य अधिकारियों के साथ साल में दो बार सीबीएसई परीक्षाओं के संचालन पर अच्छे से विचार-विमर्श किया गया। अब इसका ड्राफ्ट स्कीम जल्द ही सीबीएसई द्वारा पब्लिक कंसल्टेशन के लिए रखा जाएगा।

सीबीएसई बोर्ड ने दी जानकारी 

सीबीएसई बोर्ड ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इससे जुड़ी जानकारी दी है। इसमें, DoSEL, सेक्रेटरी ER, MEA, Heads of NCERT, KVS, CBSE, एनवीएस के प्रमुखों के साथ-साथ ग्लोबल स्कूलों से जुड़े लोगों ने भी भाग लिया था।

शिक्षा मंत्रालय की ओर से नई शिक्षा नीति को लागू करने के संबंध में यह ऐलान किया गया था कि, बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को बोर्ड एग्जाम से होने वाले स्ट्रेस को कम करने के लिए स्टूडेंट्स को दो मौके दिए जाएंगे। इसके बाद, बेस्ट स्कोर को मान्य किया जाएगा। वहीं, परीक्षार्थियों को दोनों बार एग्जाम में शामिल होने की जरूरत नहीं होगी। अब ऐसे में बोर्ड की ओर से इस संबंध में तेजी से काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। वहीं, फिलहाल बोर्ड की ओर से परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, जो कि मार्च-अप्रैल तक चलेंगी।

ये भी पढ़ें- UPSC CSE & IFoS 2025: आवेदन में गलती सुधारने का मौका, करेक्शन विंडो इस डेट तक रहेगी ओपन; देखें प्रोसेस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें