CBSE Class 10, 12 Practical exams 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10, 12 के छात्रों के लिए आज, 2 जनवरी से प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू करेगा। ये परीक्षाएं थ्योरी परीक्षा से एक दिन पहले 14 फरवरी को समाप्त होंगी।
सीबीएसई ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए डिटेल डेट शीट जारी नहीं की है और इसलिए, छात्रों को इन परीक्षाओं की तारीख और समय के बारे में डिटेल जानकारी जानने के लिए अपने स्कूलों से संपर्क करने की आवश्यकता है।
इस बीच, बोर्ड ने थ्योरी पेपर के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट भी जारी कर दी है। सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए कक्षा 10, 12 का टाइम टेबल उपलब्ध है।
सीबीएसई कक्षा 10, 12 की डेटशीट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
कक्षा 10वीं परीक्षा की डेट शीट 15 फरवरी से शुरू होगी और 21 मार्च, 2023 को समाप्त होगी। कक्षा 12वीं परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी और 5 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। कक्षा 10, 12 की परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू होगी और दोपहर 1.30 बजे खत्म होगी।
बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक, 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 जनवरी, 2023 से शुरू होंगी। उम्मीदवार परीक्षा की तारीख, डेट शीट, एडमिट कार्ड, प्रैक्टिकल परीक्षा के निर्देश और अन्य डिटेल्स लेटेस्ट अपडेट नीचे देख सकते हैं।
प्रैक्टिकल एग्जाम के दौरान इन गाइडलाइन्स को फॉलो करना जरूरी
- स्कूल कैंपस के अंदर कोरोना वायरस से सम्बन्धित नियमों का पालन करना होगा। स्कूलों द्वारा 15-15 स्टूडेंट्स के बैच में प्रैक्टिकल आयोजित किए जाएंगे।
- प्रैक्टिकल एग्जाम को अलग-अलग बैच में कई सेशन में आयोजित किया जाएगा।
- प्रैक्टिकल के दौरान ‘अनफेयर मींस’ यानि नकल, आदि में पकड़े जाने या किसी दूसरे स्टूडेंट्स को परेशान करने की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।
- सीबीएसई बोर्ड ने स्कूलों को प्रैक्टिकल एग्जाम में शामिल हो रहे स्टूडेंट्स के मार्क्स को 2 जनवरी से 14 फरवरी के बीच ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड न करने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित खबरें
क्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
7 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 days agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
8 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
9 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines